HOME

MP Weather Updates आसमान साफ होते ही MP में फिर होगी कड़ाके की ठंड

MP Weather Updates आसमान साफ होते ही MP में फिर होगी कड़ाके की ठंड

MP Weather Updates राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवातों के कारण मध्यप्रदेश में अभी भी कुछ नमी आ रही है। इससे पूर्वी मप्र में आंशिक बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार से आसमान साफ होने लगेगा। इससे रात में ठिठुरन बढ़ने के साथ दिन में भी सिहरन बढ़ेगी। बुधवार को सिवनी, धार, रतलाम, शाजापुर में शीतलहर का प्रभाव रहा। सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान उज्जैन एवं शाजापुर में दर्ज किया गया। उज्जैन, धार, इंदौर, सिवनी में तीव्र शीतल दिन रहा। शाजापुर, रतलाम एवं खरगोन में शीतल दिन रहा।

बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्रीसे. कम रहा। साथ ही मंगलवार के अधिकतम तापमान 17.6 डिग्रीसे. की तुलना में 3.1 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान आठ डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो मंगलवार के न्यूनतम तापमान नौ डिग्रीसे. के मुकाबले एक डिग्रीसे. कम रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से हरियाणा पर बना प्रेरित चक्रवात अब उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है।

हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। शुक्ला के मुताबिक दोनों सिस्टम अब आगे बढ़ने लगे हैं। इस वजह से मप्र का मौसम साफ होने लगा है। इसके चलते गुरुवार से रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। दिन में भी सिहरन बढ़गी। 16 जनवरी तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पाला भी पड़ सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button