News24you

News you are looking for

MP Weather Alert: राहत, मध्‍य प्रदेश मे फिलहाल भारी वर्षा के आसार नहीं

MP Weather Alert: राहत, मध्‍य प्रदेश मे फिलहाल भारी वर्षा के आसार नहीं

MP Weather Alert:  मध्य प्रदेश में तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिले वर्षा Rainfall से तरबतर हाेेते रहे। इस दौरान भाेपाल, राजगढ़, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रतलाम, रायसेन, जिलाें में भारी वर्षा हाेने से अफरा तफरी मची रही। हालांकि राहत की बात यह है कि गहरा कम दबाव का क्षेत्र अब राजस्थान की तरफ चला गया है।

मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक अभी दाे दिन तक प्रदेश में कहीं भी भारी वर्षा हाेने की संभावना नहीं है। दाे दिन बाद रीवा, शहडाेल जिलाें में एक बार फिर बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हाे सकता है। उधर मंगलवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम में 12, उज्जैन में तीन, धार में तीन, सागर में दाे, छिंदवाड़ा में दाे, जबलपुर में 1.8, भाेपाल में 0.8, ग्वालियर में 0.4, इंदौर में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक इस सीजन में मंगलवार काे सुबह साढ़े आठ बजे तक मप्र में कुल 917.3 मिमी. वर्षा हाे चुकी है, जाे सामान्य वर्षा (707.3 मिमी.) की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। पश्चिमी मप्र में 961.1 मिमी. वर्षा हुई है। यह सामान्य वर्षा (654.1 मिमी.) के मुकाबले 47 प्रतिशत अधिक है।