News24you

News you are looking for

MP Weather मध्य प्रदेश के कई जिलों में मानसून सक्रिय, इन जिलों में 24 घण्टे के दौरान तेज बारिश होगी

Weather Forecast Update: फिर से बदला मौसम, मध्यप्रदेश में 11 अक्तूबर को हल्की से भारी बारिश होने के आसार

MP Weather। हवाओं का रुख बदलने और ट्रफ लाइन के सामान्य स्थिति में आते ही एक बार फिर  नमी मिलना शुरु हो गई है और मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather ) बदलने लगा है। पिछले 24 घंटे में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हुई और गुना में तो ओले तक गिरे।  मौसम विभाग (MP Weather Department) की मानें तो कल मंगलवार  से फिर बारिश में तेजी आने के आसार है। इसी के चलते सभी संभागों में कही कहीं बारिश के साथ 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वही बिजली (Rain) चमकने/गिरने के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी हो गया और  मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति में आ गई है, जो राजस्थान से उत्तरप्रदेश होते हुए नगालैंड तक जा रही है, ऐसे में  सोमवार को बंगाल की खाड़ी में पहुंचते ही बारिश की गतिविधियों के बढ़ने की संभावना है। वही 23 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में बनने जा रहे कम दबाव के क्षेत्र के असर से सोमवार से तीन-चार दिन तक प्रदेश के विभिन्ना जिलों में बरसात का सिलसिला बना रह सकता है। जुलाई के तीसरे हफ्ते में मध्य प्रदेश समेत ग्वालियर में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, आज सोवार 19 जुलाई 2021 शहडोल, जबलपुर इंदौर, रीवा, उज्जैन, होशंगाबाद, भोपाल, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं कहीं बौछारें पड़ने की संभावना हैं। वही चंबल संभाग के जिलों, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, बैतूल और सागर आदि जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सभी संभागों में बिजली चमकने और गिरने के साथ 16 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।

भारतीय मौसम विभाग IMD (MP Weather Cloud) कि मानें तो 19-21 जुलाई के बीच समूचे उत्‍तर भारत (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तरी मध्यप्रदेश) में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी भारत में 23 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र-जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। वही स्काईमेट वेदर ने अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कोंकण और गोवा में भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी दी है।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार, रविवार को सतना में 49, रायसेन में 29, इंदौर में 9.8, पचमढ़ी में नौ, जबलपुर में 8.2, दमोह और खरगोन में सात, नरसिंहपुर और गुना में छह, धार में चार, बैतूल और सागर में दो मिलीमीटर बारिश हुई।