Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP Weather: मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Madhya Pradesh Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने इंदौर व मध्य प्रदेश के तीन अन्य संभागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के बड़े हिस्से में रुक-रुक कर बारिश जारी है. IMD ने इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर 64.5 मिमी से 204.4 मिमी तक भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है.

इधर कटनी में अब से कुछ देर पहले से बारिश शुरू हो गई है। आपको बता दें कि कटनी में सामान्य से कम बारिश होने से सभी चिंतित हैं। हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में बारिश की सम्भावना जताई है।

उधर, करम नदी (नर्मदा नदी की एक सहायक नदी) पर बने कोठेरा डैम में दरार के बाद धार और खरगोन जिले के कई गांवों को खाली किया जा रहा है. बांध के निर्माण की अनुमानित लागत 100 करोड़ रुपये है जबकि पूरी योजना का मूल्य 304 करोड़ रुपये है.

विभाग ने दो येलो अलर्ट भी जारी किया है. भोपाल और शहडोल संभागों,  श्योपुर, छतरपुर और सागर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक भारी वर्षा होने की संभावना है.

वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम, शहडोल रीवा, सागर, चंबल और ग्वालियर संभाग के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की गई है. बता दें कि राज्य में हो रही लगातार बारिश की वजह से नदियां और नाले उफान पर हैं और कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp