HOMEMADHYAPRADESH

MP Urban Body Elections 16 नगर निगम सहित 347 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन

MP Urban Body Elections 16 नगर निगम सहित 347 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन

MP Urban Body Elections 2022: भोपाल मध्य प्रदेश के 16 नगर निगम सहित 347 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए शनिवार से प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। चुनाव दो चरण में होंगे। सभी जिलों के कलेक्टर द्वारा सुबह साढ़े दस बजे अधिसूचना जारी करने के साथ नामांकन पत्र जमा करने का क्रम प्रारंभ हो जाएगा, जो 18 जून तक चलेगा। इस बार चुनाव प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों प्रणाली से होंगे। नगर निगम के महापौर का चुनाव सीधे मतदाता करेंगे तो नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली यानी पार्षदों के माध्यम से होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों चरणों के लिए नामांकन पत्र एक साथ जमा किए जाएंगे। अधिसूचना के साथ सीटों के आरक्षण की सूचना भी जारी की जाएगी। पहले चरण में 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद के चुनाव कराए जाएंगे। जबकि, दूसरे चरण में पांच नगर निगम, 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद के चुनाव होंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button