HOMEMADHYAPRADESH

mp ranji team रणजी ट्राफी के इतिहास में पहली बार MP खिताब जीतने में कायमाब

मध्य प्रदेश की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम रणजी ट्राफी के इतिहास में पहली बार खिताब जीतने में कायमाब रही है।

mp ranji team मध्य प्रदेश की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम रणजी ट्राफी के इतिहास में पहली बार खिताब जीतने में कायमाब रही है। बेंगलुरू के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मध्य प्रदेश की रणजी टीम ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को 6 विकेट से मात दी।

रविवार को Ranji Trophy Final 2022 का पांचवां दिन रहा। मुंबई की टीम ने पहली पारी में 374 रन का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने तीन शतकीय पारियों की बदौलत 536 रन बनाए और 162 रनों की बढ़त हासिल कर ली। जवाब में मुंबई ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 113 रन बना लिए थे। रविवार को मुंबई की दूसरी पारी 269 रन पर सिमट गई। इस तरह मध्य प्रदेश को मैच जीतने के लिए 108 रन की जरूरत थी, जिसे 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

23 साल बाद फाइनल में पहुंची है मप्र टीम

मप्र टीम 23 साल बाद रणजी ट्राफी के फाइनल में पहुंची थी। पिछली बार भी टीम ने फाइनल इसी मैदान पर खेला था, लेकिन तब कर्नाटक से हार मिली थी। तब टीम के कप्तान चंद्रकांत पंडित थे, जो इस बार टीम के कोच हैं। तब टीम की हार के बाद पंडित की आंखों से आंसू बह पड़े थे। तब की कमियों को दूर करते हुए पंडित ने ऐसी रणनीति बनाई कि देश की सबसे सफल मुंबई टीम उलझती चली गई।

Show More

Related Articles

Back to top button