News24you

News you are looking for

MP Panchayat Chunav 2023 CM शिवराज बोले हम तैयार हैं, विजयी भी होंगे

MP Panchayat Chunav 2023 CM शिवराज बोले हम तैयार हैं, विजयी भी होंगे

MP Panchayat Chunav 2023। पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों का भारतीय जनता पार्टी ने शंखनाद कर दिया है। अब सुुप्रीम कोर्ट में ओबीसी आरक्षण की कानूनी लड़ाई के साथ चुनावी तैयारियां भी की जाएंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया है कि कोर्ट की कार्रवाई के साथ हम चुनाव के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने दोहराया कि भाजपा ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत से अध‍िक टिकट देगी।

चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संभाग प्रभारी, प्रभारी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक सहित कार्यकर्ताओं को संबोध‍ित किया।

चौहान ने कहा कि भाजपा ने ओबीसी समाज से तीन-तीन मुख्यमंत्री दिए हैं। कांग्रेस ने तो ओबीसी के किसी आदमी को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। ओबीसी के साथ षड्यंत्र और महापाप कांग्रेस ने किया है। इसका पर्दाफाश भी करना है। इसके लिए शुक्रवार को सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा के प्रयासों की जानकारी दें। हम हर संभव प्रयास करेंगे कि ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव हों। आत्मविश्वास के साथ महाविजय का इतिहास रचने और ओबीसी के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को न्याय देकर हम आगे बढ़ने का काम करेंगे। चुनाव में भाजपा 27 प्रतिशत से अध‍िक टिकट ओबीसी को देगी, यह पार्टी ने तय किया है। अब चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठकें शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी विदेश यात्रा रद कर दी है। अब सिर्फ ओबीसी को न्याय दिलाना ही लक्ष्य है।