Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP Open Board: 10वीं-12वीं परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 16 अगस्त से परीक्षाएं

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। दरअसल स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित की जाएगी। राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (State Board of Open School Education) ने परीक्षाओं के कार्यक्रम (exam schedule) जारी किए हैं।

दरअसल कोरोना की वजह से इस वर्ष एमपी बोर्ड MP Board-CBSE ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा निरस्त कर दी थी। हालांकि 10वीं 12वीं की बोर्ड की परीक्षा निरस्त होने के बाद मध्य प्रदेश राज्य ओपन बोर्ड परीक्षा को भी निरस्त किए जाने की मांग की जा रही थी। हालांकि ओपन बोर्ड द्वारा परीक्षा को निरस्त नहीं किया गया था। वही अधिकारी का कहना है कि Open Board विद्यार्थी नियमित नहीं होते, उनके लिए कोई परीक्षा नहीं ली जाती है। जिस वजह से विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर उनका रिजल्ट घोषित करना संभव नहीं है। इस वजह से ओपन बोर्ड के विद्यार्थियों की परीक्षा को निरस्त नहीं किया गया था।

राज्य ओपन स्कूल की ओर से 5वी और 8वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा 17 अगस्त से शुरू होगी। जिसे 24 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। 5वी की परीक्षा सुबह 8:00 से 10:30 बजे तक, 8वीं की परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक की भी संपन्न कराई जाएगी। इस परीक्षा में करीब 1 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। मामले में मध्य प्रदेश राज्य ओपन बोर्ड के निदेशक पीआर तिवारी (PR Tiwari) का कहना है कि ओपन बोर्ड के विद्यार्थी नियमित ना होने के कारण का मूल्यांकन करना संभव नहीं था। इस कारण परीक्षाएं आयोजित की जा रही है जबकि संस्कृत बोर्ड के बच्चों की परीक्षा नहीं ली जाएगी। उनका नियमित मूल्यांकन किया जाएगा।

ज्ञात हो कि महर्षि संस्कृत संस्थान द्वारा 5वी, 8वीं, 9वीं 10वीं और 11वीं के बच्चों की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इन बच्चों के नियमित मूल्यांकन कर उनके रिजल्ट तैयार किए जाएंगे। साथ ही 12वीं के बच्चों का 10वीं और 11वीं के आधार पर मूल्यांकन रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

इधर मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड (MP open board exam) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 16 अगस्त से 1 सितंबर तक संचालित की जाएगी। 10वीं की परीक्षा 16 अगस्त को सुबह 8:00 से 11:20 के बीच जबकि 12वीं की परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी।

बता दें कि ओपन 10वीं 12वीं की परीक्षा अगस्त में ली जा रही है। वही इस परीक्षा में 10 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश में सभी जिलों में परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश विद्यार्थी ओपन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (official website) पर जाकर पढ़ सकते हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp