News24you

News you are looking for

MP news हाथ मे फरसा लेकर स्कूल में घुसा युवक 2 घण्टे दहशत में रहे कमरे में बंद बच्चे

MP news हाथ मे फरसा लेकर स्कूल में घुसा युवक 2 घण्टे दहशत में रहे कमरे में बंद बच्चे

Guna शासकीय प्राथमिक विद्यालय बंजाराचक में गुरुवार को शिक्षक और विद्यार्थियों के दो घंटे बंद कक्षा में दहशत में गुजरे। इसकी वजह गांव का एक युवक नशे की हालत में फर्सा लेकर कक्षा में घुस आया था।

रोज की तरह गुरुवार को भी प्राथमिक विद्यालय बंजाराचक में कक्षा लगी हुई थी। स्कूल में 95 बच्चे दर्ज हैं, जिसमें से 45 उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक मिंटूलाल माली अपने कक्ष में थे, तो शिक्षिका नितेश नामदेव और शिक्षक कैलाशनारायण मीना अपने कक्षों में बच्चों को पढ़ा रहे थे।

तभी युवक ने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को धमकाया और शाला बंद करने कहा। इसके साथ ही पानी के कैंपर आदि को तोड़ दिया। इससे छात्र-छात्राएं भी सहम गए। इसके बाद जैसे ही युवक कक्षा से बाहर गया, तो उन्होंने खुद को कक्षा में बंद कर लिया। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सुरक्षित निकाला।