News24you

News you are looking for

MP Board 12th Exam Result 2021: मप्र बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम 29 जुलाई को होगा घोषित

MP Board Exam Flying Squad : परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्रों पर चार उड़नदस्ते रखेंगे नजर

MP Board 12th Exam Result 2021: भोपाल। मध्‍य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) यानि एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 29 जुलाई को घोषित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन ही घोषित करेगा। इस बार प्रावीण्य सूची जारी नहीं की जाएगी।

जानकारी के अनसार कक्षा 12वीं की अंकसूची में कक्षा 10 वीं के पांच मुख्य विषयों के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। 10वीं के सभी विषयों से 12वीं के विषयों की मैपिंग कर रिजल्ट बनाया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि इस साल 12वीं की परीक्षा में साढ़े सात लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। वर्ष 2020 में 12वीं में 69 फीसद और 2019 में 72.37 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा था। अधिकारियों ने बताया कि 10वीं में विज्ञान विषय के आधार पर 12वीं में सर्वाधिक विषयों में अंक दिए जाएंगे। 10वीं में विज्ञान के नंबरों के आधार पर 12वीं के फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, इंफारमेशन प्रैक्टिसेस, एग्रीकल्चर, होम साइंस, बायो टेक्नालाजी, फिजिकल एजुकेशन, होम मैनेजमेंट, एलीमेंट आफ साइंस समेत अन्य विषयों में नंबर मिलेंगे।

MP Board 12th Exam Result 2021: मप्र बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम 29 जुलाई को होगा घोषित

गणित के आधार पर 12वीं में गणित व बुक कीपिंग व एकाउंटेंसी में नंबर दिए जाएंगे। साथ ही बेस्ट आफ फाइव पद्धति के अनुसार 10वीं के सबसे अधिक अंकों के विषयों के अतिरिक्त छठवां विषय 12वीं के जिस विषय से मैप किया जाएगा उसमें 12वीं के तृतीय भाषा विषय के अंक प्रदान किए जाएंगे। जानकारी के अनसार नतीजे से असंतुष्ट विद्यार्थी के लिए एक से 25 सितंबर के बीच विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए एक से दस अगस्त के बीच ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा।