News24you

News you are looking for

MP Board 12th Exam News: 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर आज होगा फैसला

MP Board Exam Flying Squad : परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्रों पर चार उड़नदस्ते रखेंगे नजर

MP Board 12th Exam News: भोपाल ।  केंद्र सरकार ने इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षा भी रद कर दी है। इससे पहले दसवीं की परीक्षा भी रद किए गए थे। अब बारहवीं की परीक्षा रद होने फैसले को लेकर शिक्षाविदों का मानना है कि परीक्षा करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए इसे रद नहीं करना चाहिए। वहीं सीबीएसई बारहवीं के विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा कैंसिल होना सही फैसला है, लेकिन ऑनलाइन परीक्षा लेकर तब रिजल्ट तैयार होना चाहिए। बता दें, कि राजधानी में 96 सीबीएसई स्कूलों के एक लाख 30 हजार विद्यार्थी बारहवीं परीक्षा में शामिल होने वाले थे। परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई थी।

मप्र बोर्ड बारहवीं की परीक्षा को लेकर क्‍या होगा

मप्र बोर्ड दसवीं की परीक्षा रद कर दी गई है और बारहवीं की परीक्षा की तिथि घोषित करने को लेकर जल्द ही निर्णय होने वाला था, लेकिन सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद होने के बाद अब मप्र बोर्ड भी परीक्षा को लेकर विचार करेगा। बुधवार को 12वीं परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। यह बैठक साढ़े ग्‍यारह बजे मंत्रालय में होनी ह

इनका कहना

-मप्र बोर्ड बारहवीं के संबंध में बुधवार को बैठक लेंगे । प्रदेश स्तर पर विचार कर इस संबंध में निर्णय लेंगे।

इंदर सिंह परमार, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री