MP संस्कृति विभाग के राष्ट्रीय और राज्य सम्मानों की घोषणा, देखें किसे मिलेगा पुरुस्कार

MP संस्कृति विभाग के राष्ट्रीय और राज्य सम्मानों की घोषणा, देखें किसे मिलेगा पुरुस्कार

Bhopal । MP मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित वर्ष 2019 और 2020 के लिए बहुआयामी विधाओं के क्षेत्र में 23 राष्ट्रीय और नौ राज्य सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने सम्मानित होने वाले साहित्यकार, कलाकार और संस्थाओं को बधाई दी है। वर्ष 2019 का राष्ट्रीय कबीर सम्मान डा. विनय राजाराम, भोपाल और 2020 का मनोज श्रीवास्तव, भोपाल को प्रदान किया जाएगा। इसके तहत तीन लाख की सम्मान राशि दी जाती है।

कालिदास सम्मान

(शास्त्रीय गायन) 2019 पं. अभय नारायण मिलक, नोएडा

2020 पं. भजन सोपोरी, नई दिल्ली

कालिदास सम्मान

(शास्त्रीय नृत्य) 2019 सुनयना हजारीलाल, मुंबई

2020 शांता वीपी धनंजयन, चेन्न्ई

कालिदास सम्मान

(रूपंकर कलाएं) 2019 परमजीत सिंह, नई दिल्ली

2020 ध्रुव मिस्त्री, बड़ौदा

कालिदास सम्मान

(रंगकर्म) 2019 डा. अनिल रस्तोगी, लखनऊ

2020 वामन केंद्रे, मुंबई

मैथिलीशरण गुप्त सम्मान 2019 डा. शिवकुमार तिवारी, जबलपुर

2020 डा. सच्चिदानंद जोशी, नई दिल्ली

किशोर कुमार सम्मान 2019 अशोक मिश्रा, मुंबई

2020 अमिताभ भट्ट्ाचार्य, मुंबई

लता मंगेशकर सम्मान 2019 शैलेष सिंह, मुंबई

2020 आनंद-मिलिंद, मुंबई

इकबाल सम्मान 2019 जाकिया मसहदी, पटना

2020 अली अहमद फातमी, इलाहाबाद

शरद जोशी सम्मान 2019 कैलाश मंडलेकर, हरदा

2020 विजय मनोहर तिवारी, भोपाल

नानाजी देशमुख सम्मान 2019 नर्मदा, खरगौन

2020 गौमुखी सेवा धाम, कोरबा

कुमार गंधर्व सम्मान 2019 मीता पंडित, नई दिल्ली

2020 सुचिस्मिता-देबोप्रिया, ठाणे

इन्हें मिलेगा शिखर सम्मान

शैवाल सत्यार्थी ग्वालियर, हरी जोशी भोपाल, नईम कौसर भोपाल, देवी शरण भोपाल, रामेश्वर प्रसाद गुप्त दतिया, रहसबिहारी द्विवेदी जबलपुर, देवीलाल पाटीदार भोपाल, मनीष पुष्कले नई दिल्ली, वैशाली गुप्ता भोपाल, केजी त्रिवेदी, भोपाल, चंद्रमाधव बारीक भोपाल, अल्पना वाजपेयी भोपाल, पं.प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर ग्वालियर, पं. सज्जनलाल ब्रह्मभट्ट भोपाल, अग्नेश केरकट्टा भोपाल, पूर्णिमा चतुर्वेदी भोपाल, बाबूलाल भोला सागर और डा. वर्षा अग्रवाल इंदौर।

Exit mobile version