HOMEMADHYAPRADESHखेल

MP राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा, इनको मिले एवार्ड

MP राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा, इनको मिले एवार्ड

MP राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों में जलीय खेलों को प्रदेश व देश में स्‍थापित करने में विशेष योगदान देने वाले बलबीर सिंह कुशवाह को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा। इस वर्ष से साहसिक खेलो को विक्रम पुरस्‍कार में शामिल किया गया है। पर्वतारोही भगवान सिंंह और रत्‍नेश पांडेय के नामों की घोषणाा की है। इसके अलावा सभी पुरस्‍कार विजेताओं के राशि दोगुनी कर दी गई है।

उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ,प्रशिक्षकों और विशिष्ट योगदान के लिए खेल हस्तियों को हर साल विक्रम ,एकलव्य, विश्वमित्र ,स्वर्गीय प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार एवं लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिए जाते हैं। इस बार वर्ष 2021 के लिए राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए चयनित खिलाड़ियों को दोगुनी राशि दी जाएगी। एकलव्य पुरस्कार के लिए चयनित खिलाड़ियों को एक लाख रुपये ,विक्रम, विश्वामित्र ,स्व .श्री प्रभाष जोशी और लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 2 लाख रुपये (प्रत्येक) दिए जाएंगे।पूर्व में एकलव्य पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को 50, हज़ार रुपये और अन्य सभी पुरस्कारों के लिए एक लाख रुपये (प्रत्येक)दिए जाते थे।

एकलव्य पुरस्कार

वर्ष 2021 के लिए नौ खिलाड़ियों का चयन एकलव्य पुरस्कार के लिए किया गया है। इसमें भोपाल की सॉफ़्ट टेनिस खिलाड़ी अंशिका कनौजिया, इंदौर की कयाकिंग -केनोइंग की शिखा चौहान, देवास की कुश्ती खिलाड़ी पूजा ,अशोक नगर की वूशू खिलाड़ी श्रुति सरवैया, होशंगाबाद के शूटिंग खिलाड़ी अर्जुन ठाकुर, इंदौर की तैराक कन्या नय्यार,विदिशा के एथलीट इकराम अली ख़ान ,देवास के रोइंग खिलाड़ी गोपाल ठाकुर और भोपाल की शूटिंग बॉल की खिलाड़ी सिद्धि छतवानी शामिल है।

विक्रम पुरस्कार

वर्ष 2021 के के विक्रम पुरस्कार के लिए व्यक्तिगत खेलों में होशंगाबाद की सॉफ़्ट टेनिस खिलाड़ी आध्या तिवारी ,इंदौर की तैराक एनी जैन ,धार की कयाकिंग -केनोइंग खिलाड़ी आरती नाथ ,भोपाल की शूटिंग खिलाड़ी मनीषा कीर, इंदौर की घुड़सवार सुदीप्ति हजेला,इंदौर के योगा खिलाड़ी रोहित बाजपाई और इंदौर की बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांशी परदेशी का चयन किया गया है।

दलील खेलों की श्रेणी में जबलपुर के खो खो खिलाड़ी नैन्सी जैन, इंदौर की कबड्डी खिलाड़ी कंचन ज्योति दीक्षित और देवास की सॉफ़्ट बॉल खिलाड़ी रागनी चौहान का चयन किया गया है।दिव्यांग श्रेणी में भोपाल की जूडो खिलाड़ी पूनम शर्मा (ब्लाइंड)को वर्ष 2021 के विक्रम पुरस्कार के लिए चुना गया है।

विक्रम पुरस्कार

वर्ष 2021 के साहसिक खेलों की श्रेणी में विक्रम पुरस्कार के लिए वर्ष 2016 में सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर आरोहण करने वाले दो उत्कृष्ट पर्वतारोही भगवान सिंह कुशवाहा और रत्नेश पाण्डेय के नामों की घोषणा की गयी है।

विश्वामित्र पुरस्कार

वर्ष 2021 के लिए ग्वालियर के कराते प्रशिक्षक पारितोष शर्मा, भोपाल के कुश्ती प्रशिक्षक विनय प्रजापति और उज्जैन के मलखंभ प्रशिक्षिक मोहनलाल बमबोरिया को विश्वमित्र पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है ।

स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार

वर्ष 2021 के लिए उज्जैन के मुजाहिद बेग को स्वर्गीय श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

वर्ष 2021 के राज्य स्तरीय पुरस्कार की श्रेणी में ग्वालियर के बलबीर सिंह कुशवाहा को लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए सम्मानित किया जाएगा। श्री कुशवाह ने मध्यप्रदेश में टेबल टेनिस ,कयाकिंग -केनोइंग , ड्रैगन बोट आदि खेलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ,प्रशिक्षकों और विशिष्ट योगदान के लिए खेल हस्तियों को हर साल

Show More

Related Articles

Back to top button