MP में बारिश का सिलसिला जारी, दो दिन बाद ठंड के तेवर फिर तीखे होने के आसार

MP में बारिश का सिलसिला जारी, दो दिन बाद ठंड के तेवर फिर तीखे होने के आसार

Weather डेस्क। एमपी में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की Madhya Pradesh Weather Update रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में बने दो वेदर सिस्टम के कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी है। 
बादल और कोहरा बना रहने के कारण रात में न्यूनतम तापमान बढ़ गया है, लेकिन धूप नहीं निकलने के कारण दिन के तापमान में गिरावट बनी हुई है। इंदौर में दिनभर कोहरे का असर रहा। अनेक जिलों में स्‍कूलों में अवकाश भी घोषित कर दिया गया है।
गुरुवार को मलाजखंड में 11, मंडला और पचमढ़ी में 7, जबलपुर में 2, उमरिया में 1 मिमी बारिश हुई। रतलाम में गुरुवार को तीव्र शीतल दिन रहा और शिवपुरी, गुना, बैतूल और नरसिंहपुर में शीतल दिन रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 4 जनवरी से मौसम साफ होने लगेगा। इसके साथ ही रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता के मुताबिक वर्तमान में एक ट्रफ (द्रोणिका लाइन) दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तरी मप्र से होकर झारखंड तक बना हुआ है। इसके अतिरिक्त एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिणी गुजरात पर बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में नमी आने से प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। साथ ही नमी अधिक होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में कोहरा बना हुआ है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया वेदर सिस्टम के कारण वर्तमान में पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। शनिवार से बादलों के छंटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। हवा का रुख उत्तरी होने पर प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।
गुरुवार को चार महानगरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल 20.712.0
इंदौर19.312.6
जबलपुर 20.413.5
ग्वालियर 21.77.4
(नोट:-तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
Exit mobile version