HOMEMADHYAPRADESH

राष्ट्रीय वॉलीवाल चैंपियनशिप के समापन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

मुख्यमंत्री ने की घोषणा पन्ना का तलैया मैदान श्री जुगलकिशोर स्टेडियम के नाम से जाना जायेगा

पन्ना। पन्ना में चल रही 25 वी युवा राष्ट्रीय वॉलीवाल पुरूष/महिला चैंपियनशिप का समापन गुरूवार को हुआ। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने समापन समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े थे।

राष्ट्रीय वॉलीवाल चैंपियनशिप के समापन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने चैंपियनशिप में विजयी टीमों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि पन्ना में हुई राष्ट्रीय वॉलीवाल चैंपियनशिप से नई प्रतिभाएं देश को मिली है। निश्चित तौर पर हमारा देश आगे बढ़ रहा है और लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

राष्ट्रीय वॉलीवाल चैंपियनशिप के समापन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष
समापन समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पन्ना के तलैया मैदान का नाम श्री जुगलकिशोर स्टेडियम किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम को इनडोर स्टेडियम बनायेंगे, ताकि यहां के युवाओं की खेल प्रतिभाएं और विकसित हो।

राष्ट्रीय वॉलीवाल चैंपियनशिप के समापन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

कार्यक्रम को प्रदेश शासन के मंत्री कमल पटेल, बृजेन्द्रप्रताप सिंह, रामकिशोर कावंरे, विधायक श्री संजय पाठक ने भी संबोधित किया।

राष्ट्रीय वॉलीवाल चैंपियनशिप के समापन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

प्रधानमंत्री मोदी ने खेलो इंडिया के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहित किया : शर्मा

विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहित करने का काम किया है। प्रधानमंत्री जी ने सभी सांसदों से अपील की थी कि अपने अपने संसदीय क्षेत्र में खेलों का आयोजन कराएं। उसी क्रम में पन्ना खजुराहो संसदीय क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन गत वर्ष खेल महोत्सव के रूप में किया गया था। तब से ही मेरे मन में यह प्रेरणा थी कि वॉलीबॉल की चैंपियनशिप का आयोजन पन्ना में कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एवं केंद्रीय राज्यमंत्री से आग्रह किया तो उन्होंने पन्ना में इस चैंपियनशिप का आयोजन के लिए अपनी सहमति दी। प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया का धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश में पन्ना शहर को चुना, इसके लिए क्षेत्रीय सांसद के नाते आभारी है। उन्होंने कहा कि पन्ना की धरती से हीरे निकलते है। राष्ट्रीय वॉलीवाल चैंपियनशिप से उत्कृष्ट खिलाडी निकलेंगे। जिनकी पहचान देश में हीरे के रूप में होगी। श्री शर्मा ने कहा कि पन्ना खजुराहो संसदीय क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं में निखार आए, उन्हें उचित मंच मिले, इसके लिए आने वाले समय में और भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। साथ ही इस क्षेत्र के युवाओं को और खेल सुविधाएं मिले इसके लिए सरकार की ओर से भी विशेष प्रयास होंगे।

राष्ट्रीय वॉलीवाल चैंपियनशिप के समापन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष
गांव गांव से खेल प्रतिभाएं निकले, यही मध्यप्रदेश का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि खेलों के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार सभी को प्रेरित करते है। मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच मिले, हमेशा इसके लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को हमें अलग अलग खेलों में देश के सामने एक अलग पहचान के रूप में बनाना है। गांव गांव से खेल प्रतिभाएं निकले, यही मध्यप्रदेश का संकल्प है। चैंपियनशिप में शामिल हुए खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री ने स्वागत करते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों से आए सभी खिलाडियों का पन्ना की धरती पर स्वागत करता हूं। मुख्यमंत्री ने तलैया मैदान का नाम श्री जुगलकिशोर स्टेडियम किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पन्ना के स्टेडियम को इनडोर स्टेडियम बनायेंगे। ताकि यहां की प्रतिभाओं का और विकास हो।

प्रदेश अध्यक्ष ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया

चैंपियनशिप के समापन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना नगर के स्वच्छता कर्मियों का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि हमारे स्वच्छता कर्मी हर परिस्थिति में शहर की सफाई व्यवस्था में जुटे नजर आते हैं। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हमारे इन स्वच्छता कर्मियों का योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री श्रवण मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन श्री रूद्र प्रताप सिंह ने माना।

राष्ट्रीय वॉलीवाल चैंपियनशिप के समापन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष
ये थे मौजूद

कटनी जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, पन्ना जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया, छतरपुर जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, पन्ना जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे परमार, उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, वीएफआई स्रेकेटरी अनिल चौधरी, चीफ कोच ऑफ इंडिया श्रीधरन, नेशनल कोच वीर सिंह यादव, सुनील तिवारी, जागीर सिंह रंधावा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, जयप्रकाश चतुर्वेदी, सदानंद गौतम, मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, अम्बरीष वर्मा, विकास द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, कन्हैया तिवारी, मनीष दुबे, अभिषेक शर्मा, दिलराज सिंह, संकल्प अग्रवाल, अविनाश गुप्ता सहित संसदीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button