MP चुनावी रंजिश पर भिंड जिले में चली गोली, 3 की मौत, BMO के घर पथराव

चुनावी रंजिश पर भिंड जिले में चली गोली, 3 की मौत, कई घायल

MP भिंड जिले की मेहगांव तहसील के पचैरा गांव में रविवार की सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर फायरिंग भी हुई। वहीं गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। झगड़े की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। साथ ही गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। BMO के घर पथराव भी हुआ।

जानकारी के अनुसार मेहगांव से चार किलोमीटर दूर स्थित पचैरा गांव में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद गांव में फायरिंग होना शुरू हो गई। इस दौरान गोली लगने से 55 हाकिम पुत्र कैलाश नारायण त्यागी, 35 वर्षीय पिंकू पुत्र हरगोविंद त्यागी, 24 वर्षीय गोलू पुत्र महेश त्यागी निवासी पचैरा की मौत होना बताया जा रहा है। हालांकि विवाद कैसे शुरू हुआ। इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद तीनों युवकों को स्वजन मेहगांव अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन मेहगांव अस्पताल में बीएमओ के नहीं मिलने पर आक्रोशित लोगों ने उनके घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद स्वजन ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। हालांकि मेहगांव अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डा प्रेम सिंह गुर्जर का कहना था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दो लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं तीसरे युवक की मौत होना भी बताया जा रहा है।

Exit mobile version