भोपाल। मध्य प्रदेश में 9 IPS अफसरों को जल्द स्पेशल डीजी रैंक को प्रमोशन दिया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय ने तैयारियां पूरी कर ली है। वही मंत्रालय द्वारा इन नामों को हरी झंडी दिखा दी गई है। हालांकि दो अफसर ऐसे हैं, जिनके प्रमोशन पर रोक लगाई गई है।
बता दें कि मंत्रालय द्वारा 9 IPS अफसरों को स्पेशल डीजी रैंक पर प्रमोट किया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय में डीपीसी (DPC) की जा चुकी है। वहीं दो अधिकारियों के प्रमोशन पर रोक लगाई गई है। हालांकि Promotion न मिलने का कारण उनके खिलाफ चल रही जांच को बताया गया है।
दरअसल मंत्रालय में DPC को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें 9 नामों को सहमति मिली है। इस बैठक में आला अफसर और मुख्य सचिव मौजूद थे। जिन अफसरों के नाम प्रमोशन के लिए जारी किए गए हैं। उसमें ADG मिलन कानिस्कर, अजय शर्मा, मुकेश जैन, गोविंद प्रताप सिंह, संजय झा, प्रमोद फलड़ीकर, राजेश चावला, जी आर मीणा और सुषमा सिंह को स्पेशल डीजी बनाने के लिए हरी झंडी दिखाई गई है। 2 अधिकारी अशोक दोहरे 31 अगस्त और विजय यादव 31 अक्टूबर को डीजी रैंक के रिटायर (retire) होने वाले हैं। ऐसे में 1966 के कैलाश मकवाना को भी प्रमोशन दी जा सकती है।
वहीं लोकसभा चुनाव में काले धन का इस्तेमाल मामले में दो अफसर सुशोवन बनर्जी और संजय विमान के प्रमोशन पर रोक लगाई गई है। इन दोनों सीनियर अफसरों पर आरोप है। जिनकी जांच की जा रही है। इसलिए इनके प्रमोशन को भी आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। इन दो अफसरों को छोड़कर 9 IPS अफसरों को जल्द ही अब Special DG रैंक पर प्रमोट किया जाएगा।
















