HOMEMADHYAPRADESH

MP के 3 दर्जन जिलों में Pre Monsoon Rain के आसार, 2 हफ्ते बाद सक्रिय हो सकता है मानसून

केरल के बाद अब मध्य प्रदेश में भी जल्द मानसून (Monsoon 2021) दस्तक देने वाला है

Pre Monsoon Rain in mp मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है, यही कारण है कि केरल के बाद अब मध्य प्रदेश में भी जल्द मानसून (Monsoon 2021) दस्तक देने वाला है, इसके लिए प्री मानसून एक्टिविटि शुरु हो गई है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश (Rain) हुई। इसी कड़ी में मौसम विभाग (Weather Department) ने 5 संभागों और एक दर्जन जिलों में  बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग (Weather Forecast) की माने तो  वर्तमान में मप्र में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन पंजाब पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात के साथ हरियाणा और उससे लगे राजस्थान पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात भी बना हुआ है।इसके अलावा  कर्नाटक कोस्‍ट पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात के अतिरिक्त दक्षिण महाराष्ट्र तट से लेकर दक्षिण केरल तक औसत समुद्र तल पर एक अपतटीय ट्रफ बना हुआ है।वही 7 साल बाद एक बार फिर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ से मानसून के MP में प्रवेश करने की संभावना है।

मौसम विभाग (Weather alert) ने  अगले 24 घंटे में रीवा, शहडोल, सागर, होशंगाबाद और जबलपुर संभाग के साथ विदिशा, रायसेन, भोपाल, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, गुना और शिवपुरी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही इन संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गरजने की संभावना है, वही 30-40 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है।

2 हफ्ते बाद मानसून की दस्तक

मौसम विभाग (Weather Cloud ) के अनुसार,  एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून अब कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश होते हुए महाराष्ट्र पहुंचने वाला है, वही दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में मानसून की हलचल तेज होते ही  एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसके चलते नमी बढ़ने लगी है और दो दिशाओं से मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की संभावना बढ़ गई है, ऐसे में 15 से 20 जून के बीच मानसून के मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना है, वही ग्वालियर-चंबल संभाग में 2 दिन देरी से यानि इस बार 26 जून को मानसून की दस्तक होगी।

देश के अन्य राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विभाग आईएमडी (IMD Weather Department) का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट बाल्टिस्तान व मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा।वही अगले 24 घंटों में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश (यूपी) के कई हिस्सों में रविवार (6 जून) को तेज हवाएं चलने के अलावा बारिश हो सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button