Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHPanna

MP के हीरों की नगरी पन्ना में 2 युवकों की किस्मत भी हीरा की तरह चमकी मिला Diamond

MP के हीरों की नगरी पन्ना में 2 युवकों की किस्मत भी हीरा की तरह चमक गई है। माइनिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र मोहम्मद सारिक खान को 3.33 कैरेट का हीरा मिला है। सारिक ने हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर कृष्णा कल्याणपुर पट्टी में हीरे की खदान लगाई थी। इसके करीब 3 महीने बाद उसे हीरा मिला। उसने गुरुवार शाम को हीरा कार्यालय में जमा करा दिया।

उधर कृष्णा कल्याणपुर पट्टी में ही जीवन लाल कुशवाहा ने अपने साथी विद्या जाटव और रम्मू कुशवाहा के साथ मिलकर खदान लगाई थी। इसके करीब सालभर बाद अब उन्हें 1.76 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का हीरा मिला है। उन्होंने भी हीरा जमा कर दिया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp