News24you

News you are looking for

MP: अटका 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम, रिजल्ट का फार्मूला फेल

MP Board Exam Flying Squad : परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्रों पर चार उड़नदस्ते रखेंगे नजर

भोपाल। Madhya Pradesh Board of Secondary Education के विशेषज्ञों, अन्य शिक्षाविदों एवं गठित किए गए मंत्री समूह द्वारा तैयार किया गया 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषित किया गया, कुछ मामलों में फेल होता हुआ दिखाई दे रहा है। इधर रिजल्ट जारी करने का प्रेशर है तो दूसरी तरफ रिजल्ट कैसे बनाएं, प्रोसेस ही अटक गई है। सूत्रों का कहना है कि परेशानी वाले परीक्षा परिणाम रोककर शेष रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

 

सबसे बड़ी समस्या- 12वीं में बोर्ड चेंज करने वालों का रिजल्ट कैसे बनाएं

 

सहयोगी अशासकीय विद्यालय संघ के सचिव अशीष तिवारी ने बताया 12वीं के रिजल्ट के लिए कक्षा 10वीं के अंकों की एंट्री का फार्म एमपी ऑनलाइन पर उपलब्ध है। अंकों को अपलोड करने में कठिनाइयां आ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी उन छात्रों को आ रही है। जिन्होंने 10वीं CBSE के माध्यम से दी थी लेकिन इस साल 12वी बोर्ड चेंज कर एमपी बोर्ड कर लिया था। सीबीएसई द्वारा जारी हाईस्कूल की अंकसूची में विषयों के परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर दिए गए हैं, इन्हें भी अंकों में किस प्रकार परिवर्तित करें यह भी स्पष्ट नहीं है।

बड़ी समस्या नंबर दो- 12वीं में विषय बदलने वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट कैसे बनाएं

 

इसके अलावा एक बड़ी दिक्कत यह भी है कि राज्य ओपन स्कूल और NIOS के माध्यम से कई छात्र परीक्षा देते हैं, किंतु वह गणित, विज्ञान को छोड़कर दूसरे विषय जैसे गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र आदि लेते है। अब इन विषयों के अंको को उक्त फार्म में कैसे चढ़ाएं जाएं यह भी स्पष्ट नहीं है। क्योकिं एंट्री फार्म में गणित और विज्ञान विषय को बदलने को विकल्प ही नहीं दिया गया है।