News24you

News you are looking for

Money mine भ्रष्ट इंजीनियर के घर में रुपयों की खदान, Raid में मिला इतना ज्यादा कैश कि देखकर हैरान रह जाएंगे

Money mine भ्रष्ट इंजीनियर के घर में रुपयों की खदान, Raid में मिला इतना ज्यादा कैश कि देखकर हैरान रह जाएंगे

Raid in EE Money mine बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात एक कार्यपालक इंजीनियर के घर से करोड़ों का कैश बरामद हुआ है। निगरानी टीम ने कार्यपालक इंजीनियर संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान घर से करीब 5 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा भारी मात्रा में गहने और अन्य कीमती सामान भी मिलने की संभावना है। नोटों की गिनती जारी है।

दो ठिकानों पर छापेमारी

निगरानी टीम ने भ्रष्ट इंजीनियर संजय राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। शनिवार को उसके किशनगंज और पटना के दानापुर स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की गई। संजय राय किशनगंज प्रभाग में तैनात है। घर से इतनी ज्यादा मात्रा में नोट देखकर एकबार तो निगरानी टीम के अधिकारी भी चौंक गए।

पूरी गिनती होने के बाद ही सटीक राशि के बारे में पता चल पाएगा

बरामद की गई राशि करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि नोटों की पूरी गिनती होने के बाद ही सटीक राशि के बारे में पता चल पाएगा। किशनगंज में संजय राय के आवास पर निगरानी के 14 अधिकारी मौजूद हैं।

छापेमारी की यह कार्रवाई डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में की गई। कार्यपालक इंजीनियर संजय राय के कैशियर खुर्रम सुल्तान, निजी इंजीनियर ओम प्रकाश यादव के यहां भी कैश मिला है, जिसकी गिनती जारी है। डीएसपी ने बताया कि भारी मात्रा में कैश मिला है, मशीन से गिनती जारी है। अब तक 2 करोड़ से अधिक की गिनती हो चुकी है। किशनगंज शहर के रुईधासा और लाइन स्थित किराए के मकान पर एक साथ टीम ने छापेमारी की। इंजीनियर के खिलाफ कुछ दिन पहले केस दर्ज किया गया था।