Mithilesh Chaturvedi Passes Away अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस
Mithilesh Chaturvedi Passes Away दिग्गज अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने 3 अगस्त की शाम अंतिम सांस ली। अभिनेता दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तबीयत खराब होने की वजह से उनका लखनऊ में इलाज करवाया जा रहा था। दरअसल, कुछ दिन पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद देखभाल के लिए वह होमटाउन शिफ्ट हो गए थे।

