HOME

महिला दिवस पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने दी शुभकामनाएं

नारी सम्मान की रक्षा का संकल्प लेने समाज को दिया संदेश

कटनी। “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवताः। यत्रेतास्तु न पूज्यंते सर्वास्तश्राफला क्रिया:।।” जहां स्त्रियों का आदर और सम्मान नहीं होता वहां देवता भी रमण अथवा आसन ग्रहण नहीं करते। भारतीय संस्कृति तो हमेशा से ही नारी को नारायणी के रूप में पूजती आई है। नारी शक्ति ही जीवन का आधार है। उक्त आशय के उद्गार व्यक्त करते हुए नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने समस्त जिले वासियों को 8 मार्च महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि हमारे देश में हमेशा से ही महिलाओं की पूजा की जाती रही है। कुछ जगह पर महिलाओं के सम्मान को आहत करने वाली घटनाएं होती हैं जो की समाज की बुराइयों को प्रदर्शित करती हैं।

महापौर श्रीमती सूरी ने महिला दिवस के पावन अवसर पर समस्त जिले वासियों से आव्हान करते हुए कहा कि आईये हम सभी प्रण करें कि नारी सम्मान को हम अपने पूर्वजों की भांति सर्वश्रेष्ठ स्थान प्रदान करेंगे। जिस समाज में नारी को उसका सम्मान और यथोचित स्थान मिलता है वह समाज कभी पीछे नहीं रह सकता।

Related Articles

Back to top button