Election NewsHOMEराष्ट्रीय

Manipur Uttrakhand Result Live: उत्तराखंड में पूर्व सीएम हरीश रावत सालगिरह के दिन हारे, मणिपुर में भाजपा के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह जीते, धामी पीछे

Manipur Uttrakhand Result Live: उत्तराखंड में पूर्व सीएम हरीश रावत सालगिरह के दिन हारे, मणिपुर में भाजपा के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह जीते

Manipur Uttrakhand Result Live भाजपा का उत्तराखंड में सरकार बरकरार रखने वाली पहली पार्टी बनने का इतिहास रचना और मणिपुर में भी सरकार बचाना लगभग तय हो गया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अपनी शादी की सालगिरह के दिन दोहरा झटका लगा है।

एकतरफ कांग्रेस सरकार बनाने की होड़ से दूर हो गई है, वहीं रावत खुद लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन बिष्ट से 14 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए हैं। हालांकि उनकी हार की अभी तक चुनाव आयोग ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

उधर, मणिपुर में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हेनिगांग सीट पर 17 हजार से ज्यादा वोट से जीत हासिल कर ली है। मणिपुर की तिपाईमुख सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) के नगुरसंगलुर सनाटे ने 1249 वोट से, जबकि बापगई सीट से भाजपा के डॉ. उषाम देबेन सिंह ने महज 50 वोट के अंतर से जीत हासिल कर ली है।

देवभूमि उत्तराखंड की लोहाघाट सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी ने 6118 वोट से जीत अपने नाम कर ली है, जबकि प्रतापनगर सीट पर भी कांग्रेस कैंडिडेट विक्रम सिंह नेगी के जीतने की सूचना है। हालांकि इस सीट पर आयोग ने अभी तक जीत-हार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

उत्तराखंड में भाजपा ने 70 सीट में 44 सीट पर बढ़त बना रखी है, वहीं मणिपुर में भाजपा 2 सीट जीत चुकी है और 26 सीट पर आगे है। उत्तराखंड में कांग्रेस ने 1 सीट जीती है और 22 पर आगे है, जबकि 3 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं। मणिपुर में कांग्रेस 10 सीट पर आगे है, जबकि NPP को 9, NPF को 3 और अन्य को 9 सीट पर बढ़त हासिल है। उत्तराखंड में बहुमत के लिए 36, जबकि मणिपुर में 30 सीट की जरूरत है।

उत्तराखंड की 5 हॉट सीट्स पर अब तक…
खटीमा : चौथे राउंड की गिनती के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (17,071 वोट) कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी (19328 वोट) से 2288 वोट से पिछड़े हुए हैं।
लालकुआं : भाजपा के डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने 14 हजार से ज्यादा वोट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हरा दिया है।
हरिद्वार : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पिछड़ने के बाद कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी पर 1413 वोट की बढ़त बना ली है।
गंगोत्री : भाजपा के सुरेश चौहान, कांग्रेस के विजयपाल सजवाण से 4850 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां AAP के सीएम कैंडिडेट अजय कोठियाल तीसरे नंबर पर हैं।
चौबट्टाखाल : भाजपा के मौजूदा मंत्री सतपाल महाराज कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केसर नेगी से 2988 वोट से आगे चल रहे हैं।

मणिपुर की 5 हॉट सीट्स पर अब तक…

हेनिगांग : मौजूदा मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक एन. बीरेन सिंह ने 17 हजार से ज्यादा वोट से कांग्रेस के पी. शरतचंद्र सिंह को हरा दिया है।
थोऊबाल : 2002 से 2017 तक कांग्रेस के CM रहे ओकराम इबोबी सिंह 2322 वोट से आगे चल रहे हैं।
यूरिपोक : भाजपा के नेता रघुमणि सिंह ने NPP नेता व मौजूदा डिप्टी सीएम जॉयकुमार सिंह पर 683 वोट की बढ़त बना ली है।
माओ : भाजपा के एस. एलकजेंडर मैखो से NPF नेता व मौजूदा मंत्री लॉसी दिकहो 8351 वोट से आगे चल रहे हैं।
सिंगजामेई : मौजूदा विधानसभा स्पीकर यू. खेमचंद सिंह (भाजपा) आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के आई. हेमचंद्र सिंह पिछड़े हुए हैं।

अन्य अपडेट्स…

  • धामी सरकार के तीन मंत्री कालाढूंगी से बंशीधर भगत, श्रीनगर से डाक्टर धन सिंह रावत और नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल पीछे चल रहे हैं।
  • मणिपुर की मोइरंग सीट पर NPP के थोंगम शांति सिंह 434 वोट से, हिरोक सीट पर भाजपा के टी. राधेश्याम सिंह 976 वोट से, खुंद्रकपामी सीट पर कांग्रेस के थोकचोम लोकेश्वर सिंह 333 वोट से, लिलोंग सीट पर भाजपा के अंतस खान 935 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • मणिपुर की लंगथबल सीट पर भाजपा के करम श्याम 1063 वोट से, निम्बोल सीट पर भाजपा के बसंत कुमार सिंह 1071 वोट से और वबगई सीट पर कांग्रेस के एमडी.फजुर्रहीम 397 वोट से आगे चल रहे हैं
Show More

Related Articles

Back to top button