News24you

News you are looking for

Maharashtra Political Crisis 5 सांसदों ने किया शिंदे का समर्थन, 4 विधायकों के और टूटने का दावा

Maharashtra Political Crisis 5 सांसदों ने किया शिंदे का समर्थन, 4 विधायकों के और टूटने का दावा

उद्धव ठाकरे एक तरह से हार मान ली है और अपना सरकारी आवास वर्षा छोड़कर मातोश्री लौट आए हैं। शिंदे कैंप का दावा है कि शिवसेना पूरी तरह टूट चुकी है। उद्धव ठाकरे के पास कुल 55 में से सिर्फ 13 विधायक बचे हैं।

5 सांसदों ने किया शिंदे का समर्थन: शिवसेना पूरी तरह बिखर चुकी है। उद्धव ठाकरे का अपने नेताओं से कंट्रोल पूरी तरह खत्म हो गया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि विधायकों के बाद अब सांसदों ने भी बगावत शुरू कर दी है। भावना गावित और राजेंद्र गावित समेत 5 विधायकों ने एकनाथ शिंदे का समर्थन किया है।

4 और विधायक पहुंचे गोवाहाटी: एकनाथ शिंदे के समर्थक शिवसेना विधायकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार रात 4 और विधायक गोवाहाटी पहुंचे। शिंदे का दावा है कि उनके पास 46 विधायकों का समर्थन हासिल है। शिंदे कैंप की ओर से बुधवार रात का होटल का वीडियो भी जारी किया गया।