News24you

News you are looking for

Madhya Pradesh Unlock Guidelines मध्‍य प्रदेश में एक जून से बाजार खुलेंगे, पर आयोजन बंद रहेंगे,144 भी लगी रहेगी

Madhya Pradesh Unlock Guidelines मध्‍य प्रदेश में एक जून से बाजार खुलेंगे, पर आयोजन बंद रहेंगे,144 भी लगी रहेगी

Madhya Pradesh Unlock Guidelines: भोपाल। प्रदेश की जनता को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना के साथ ही जीना है। इसलिए एक जून से धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधि शुरू होंगी, पर सावधान रहें। अचानक न निकलें। भीड़ न लगाएं, मेला-ठेला न लगाएं। उन्होंने कहा कि निश्चिंत मत हो जाना। संकट अभी टला नहीं है। आयोजन शुरू हुए, तो संक्रमण को बढ़ते देर नहीं लगेगी।

शिवराज सिंह चौहान के अनुसार राजनीतिक-सामाजिक आयोजन भी बंद रहेंगे और शादी में दोनों पक्षों से 10-10 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी।

कुछ प्रमुख बिंदु

निशुल्‍क इलाज की व्यवस्था जारी रहेगी।

कोविड केयर सेंटर, ऑक्सीजन प्लांट का काम चालू रहेंगे।

सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न लगे, इसलिए धारा-144 लागू रहेगी। 

जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर क्या खोलना है और क्या नहीं। आपदा प्रबंधन समिति तय करेगी।

शादी में शामिल होने वालों की पहले कोरोना की जांच होगी। जांच की व्यवस्था सरकार करेगी।
अब 75 हजार जांच रोज की जाएंगी।
किल कोरोना अभियान का चौथा चरण शुरू होगा। आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ अभियान के सदस्य घर-घर पहुंचेंगे ।
रतलाम, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली में भी ध्यान देने की जरूरत है।
संक्रमण कम हुआ है अब कांट्रेक्ट ट्रेसिंग संभव है। जहां एक-दो मामले आएंगे वहां छोटे कंटेंटमेंट क्षेत्र बनाए जाएंगे।
शारीरिक दूरी, मास्क लगाकर ही घर से निकलें। हाथ साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार साफ करें।