HOMEज्ञानराष्ट्रीय

Lunar eclipse 2021 चंद्र ग्रहण के टाइम पर नहीं खानी चाहिए ये चीजें!, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट, इन राशियों के लिए शुभ है चंद्र ग्रहण

Lunar eclipse Chandra Grahan के टाइम पर नहीं खानी चाहिए ये चीजें!, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Lunar eclipse Chandra Grahan 2021: शुक्रवार 19 नवंबर 2021 को इस साल का आखरी और दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण 580 साल बाद लगने जा रहा है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के समय कुछ चीजों को खाने से सेहत खराब हो सकती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बारे में एक्सपर्ट की राय क्या है? आइए, इस बारे में जानते हैं.

चंद्र ग्रहण के टाइम क्या नहीं खाना चाहिए?

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक निम्नलिखित चीजों को खाने से मना किया जाता है. क्योंकि, माना जाता है कि ग्रहण के समय निकली हानिकारक किरणे खाने या पानी में नुकसानदायक सूक्ष्मजीव पैदा कर सकती हैं. जैसे-

  • ग्रहण के टाइम पका हुआ खाना नहीं खाना चाहिए.
  • ग्रहण के समय पहले से रखा पानी ना पीएं.

Chandra grahan 2021 date and time: कल 19 नवंबर को भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगा और शाम 4 बजकर 17 मिनट तक चलेगा. सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ग्रहण खत्म होने के साथ ही खत्म होता है.

 Lunar eclipseएक्सपर्ट की राय?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने इस टॉपिक पर बताते हुए कहा कि चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण को लेकर ये मान्यताएं महज मिथक या भ्रांतियां हैं. मनुष्य धारणाओं से संचालित होता है इसलिए वह जैसी धारणा बनाकर रखता है उसी के अनुसार परिणाम मिलते हैं. बेशक पका हुआ खाना कुछ समय बाद खाने लायक नहीं रहता है और सेहत को खराब कर सकता है. लेकिन, अगर खाना सही समय के अंदर खाया जा रहा है और ढककर साफ बर्तन में रखा गया है, तो आप उसे चंद्र ग्रहण के समय भी खा सकते हैं. ऐसा ही पानी के साथ भी है. संसार में अब सभी लोग ऐसा ही करने लगें हैं.

ज्योतिष में चंद्र ग्रहण की घटना को अशुभ माना जाता है। इस दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। 2021 का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को लगेगा। साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। यहां देखिए 5 राशियों के बारे में

जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण-Lunar eclipse

1. मेष- मेष राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। ग्रहण के प्रभाव से आपको करियर में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। भविष्य में लाभ हो सकता है।

2. कन्या– चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कन्या राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत उत्तम रहेगी। इस दौरान अपने दिल की सुनें, सफलता हासिल होगी।

3. तुला- तुला राशि वालों के जीवन पर चंद्र ग्रहण का असर शुभ रहेगा। इस दौरान आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। वाद-विवाद से बचें।

4. कुंभ- 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

5. मीन- मीन राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको प्रमोशन और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ होगाष पुराना कर्ज उतर सकता है

Show More

Related Articles

Back to top button