HOMEMADHYAPRADESH

LPG Price Hike: मंहगाई का झटका, घरेलू LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें क्या है नया रेट?

LPG Price Hike: मंहगाई का झटका, घरेलू LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें क्या है नया रेट?

LPG Price Hike: आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगा है। आज से खाना बनाना और महंगा हो गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में (LPG price in delhi) 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। यह बढ़ोतरी आज से यानी शनिवार 7 मई 2022 से लागू हो गई है। बता दें कि इससे पहले मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, इस महीने कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपये की वृद्धि की गई थी।

जानें अन्य शहरों के रेट
इस बढ़ोतरी के बाद पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1089.5 रुपये का हो गया है। वहीं लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1037.5 रुपये का हो गया है। पंजाब में इसकी कीमत 1035 रुपये हो गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button