Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOME

Lokayukta Trap shahdol बाबू को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा

Lokayukta Trap shahdol जिले की जनपद पंचायत गोहपारू में पदस्थ एक बाबू को लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने 5000 रुपए की घूस लेते हुए पकड़ा है। अकाउंट का काम देख रहे क्लर्क शुभम श्रीवास्तव ने जनपद पंचायत गोहपारू की ग्राम पंचायत सन्ना में पदस्थ रोजगार सहायक सुरेंद्र यादव से पंचायत संबंधी कार्यों के बिल पास करने के बदले में 5000 रुपए की मांग की थी। रोजगार सहायक ऩे सौदा करने के बाद इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस को कर दिया था।

योजना के अनुसार शुक्रवार की दोपहर लोकायुक्त की टीम पहुंची और अकाउंटेंट को उसके कार्यालय में ही 5000 लेते हुए पकड़ लिया है। लोकायुक्त डीएसपी परिहार ने बताया कि इस मामले की शिकायत सुरेंद्र यादव ने की थी। उसकी पुष्टि करने के बाद शुक्रवार को शुभम श्रीवास्तव को 5000 की घूस लेते हुए पकड़ लिया गया है और अभी कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि अभी हमारी टीम यहां पहुंची है और कार्रवाई कर रही है। डीएसपी ने बताया की शिकायत पर पहले पूरी जांच की गई है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp