Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Lokayukta Raid: आदिम जाति कल्याण विभाग का बाबू 80000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lokayukta Raid शिवपुरी जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक को 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।टीम ने आरोपी जिला संयोजक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।बता दे कि इससे पहले दमोह में सागर लोकायुक्त टीम ने जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक को सीमांकन किए जाने की एवज  में 5000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया था।

अधीक्षक हेमराज आदिवासी के अनुसार स्कॉलरशिप के लिए 4 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी, इसका शिवपुरी के कलेक्ट्रेट कार्यालय में आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक आरएस परिहार और प्यून अवधेश शर्मा द्वारा 20% हिस्सा देने की मांग की गई थी।इस बात की सूचना आवेदक ने लोकायुक्त से की थी। इसके बाद टीम ने मामले की जांच की और योजना बनाकर संयोजक को 80 रुपए की राशि देने का दिन आज रंगपंचमी को तय किया गया था।जैसे ही संयोजक ने रिश्वत (Bribe) के 80 हजार रुपए लिए टीम ने पीछे से दबोच लिया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp