Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Lokayukta FIR: निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर, भाजपा नेता राकेश जादौन, शराब कारोबारी आदिल वापना सहित आठ लोगों पर FIR

Lokayukta FIR:  ग्वालियर में एक बड़ा जमीन घोटाला उजागर हुआ है। जमीन घोटाले के इस मामले में लोकायुक्त पुलिस ने निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर, भाजपा नेता राकेश जादौन, प्रदेश के बड़े शराब कारोबारी आदिल वापना सहित आठ लोगों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज की है।

ये है आरोप

वर्तमान में निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर जिस समय ग्वालियर के विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे, उस समय उन्होंने तत्कालीन अध्यक्ष राकेश जादौन और अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से शराब कारोबारी को लाभ पहुंचाने के लिए जमीन का लैंडयूज ही बदल डाला।

जमीन का लैंडयूज बदलकर करोड़ों रुपए कीमत की जमीन रायरू डिस्टलरी को हैंडओवर कर दी। जबकि यह जमीन ग्राम पंचायत के अधीन थी, इसका लैंडयूज बदलने का अधिकार सिर्फ राज्य शासन को था। फिर भी इन लोगों ने पद का दुरुपयोग करते हुए जमीन का लैंडयूज बदलकर रायरू डिस्टलरी को औद्योगिक विकास और भवन अनुज्ञा जारी कर दी। इतना ही नहीं जब इस घोटाले की खबरें बाहर आई तो यह पूरी फाइल ही गायब करा दी गई। इस घोटाले में शासन को करीब 1.07 करोड़ रुपए की हानि हुई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp