Thursday, October 29, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Lockdown Again इस शहर में फिर लगा लॉकडाउन, कोरोना के भारत में भी बढ़ रहे मरीज

Lockdown imposed in Across City भारत समेत दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे है। अलग-अलग देशों से बड़ी संख्या में नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच अब एक बार फिर चीन में प्रतिबंधों को दौर शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वुहान शहर में कोरोना वायरस के कई मरीजों के मिलने के बाद शहर में सार्वजनिक परिवहनों को बंद करने के साथ साथ तमाम दुकान और मॉल्स बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सार्वजनिक मनोरंजन स्थलों, कृषि बाजारों और बड़े कार्यक्रमों, रेस्तरां में भोजन करने को भी बंद कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों ने निवासियों से कहा है कि तीन दिन की अवधि के दौरान जिले को नहीं छोड़ने और बाहरी यात्रियों को जिले में प्रवेश से बचने का भी आग्रह किया है।

चीन की अति-सख्त “डायनेमिक COVID जीरो” नीति के तहत एक भी कोरोना का मामला मिलने पर सख्त कोरोना प्रोटोकॉल को लागू किया जाता है। जिसमें लॉकडाउन और बड़े पैमाने पर परीक्षण शामिल है। हालांकि इस नीति के तहत चीन में कोरोना के मामलें काफी कम हुए हैं लेकिन इससे चीन की आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचा है। चीन की अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही में साल दर साल सिर्फ 0।4 प्रतिशत बढ़ी है जो महामारी शुरू होने के बाद सबसे कम बताई जा रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp