Tuesday, November 3, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Lockdown के संकेत: कई राज्यों ने जारी की नई गाइडलाइन, लगाईं सख्त पाबंदियां

Lockdown के संकेत: देश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली के साथ ही केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक उन राज्यों में शामिल हैं जहां हाहाकार की स्थिति है। इसे ही कोरोना की तीसरी लहर बताया जा रहा है। बढ़ते केस का नतीजा है कि कई राज्यों ने कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। हालांकि स्पष्ट रूप से कहीं लॉकडाउन नहीं लगाया गया है, लेकिन नाइट कर्फ्यू, वीकेंड कर्फ्यू, सनडे शटडाउन के रूप में पाबंदियां लगाई गई हैं। जैसे-जैसे हालात बिगड़ रहे हैं, सख्तियां बढ़ रही हैं। नई गाइडलाइन जारी की जा रही है। ताजा खबर यह है कि महाराष्ट्र के साथ ही हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा ने नई गाइडलाइन जारी की है

क्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

यशोदा अस्पताल गाजियाबाद के एमडी डॉ. पीएन अरोड़ा के मुताबिक, इस बार देश में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत हुआ है। देश में कोविड की पहली और दूसरी लहर के बाद देश में स्वास्थ्य सेवाएं काफी बेहतर और मजबूत हैं।आज देश में करीब 18.03 लाख आइसोलेशन बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा 1.24 आईसीयू बेड की व्यवस्था है और 3,783 मीट्रिक टन क्षमता वाले 3,236 ऑक्सीजन प्लांट इस समय देश में काम कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, केंद्र ने राज्य सरकार को 1.14 लाख ऑक्सीजन कंसंट्रेट प्रदान किए हैं। देश में 150 करोड़ से अधिक कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति से बचने के लिए नागरिकों को सरकार के दिशा-निर्देशों और सुझावों का पालन करना चाहिए।

डॉ. पीएन अरोड़ा के अनुसार यह राहत का संकेत है कि भले ही देश में कोरोना की रफ्तार तेज है, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने का अनुपात दूसरी लहर के मुकाबले काफी धीमा है। साथ ही देश में दूसरे लॉकडाउन के बाद देश में स्वास्थ्य सुविधाओं की क्षमता में भी इजाफा हुआ है. कुछ राज्यों को छोड़ दें तो पहले जैसी दहशत नहीं है।

Lockdown in Maharashtra Full Guidelines

महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को राज्य भर में कोरोना वायरस से संबंधित प्रतिबंधों को संशोधित किया। ब्यूटी सैलून और जिम को 50% क्षमता के साथ खुले रहने की अनुमति है। केवल उन लोगों को ही इन सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवाएं हैं। महाराष्ट्र में पहले ही रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। नए कोविड दिशानिर्देशों के अनुसार, पांच या अधिक के समूहों में लोगों की आवाजाही को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित कर दिया गया है और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक किसी भी आंदोलन की अनुमति नहीं दी गई है। महाराष्ट्र में कुछ अपवादों को छोड़कर स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 15 फरवरी तक बंद रहेंगे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp