Election NewsHOMEMADHYAPRADESH

LIVE UP Chunav Exit Polls 2022 यूपी के सभी एग्जिट पोल में आएंगे तो योगी ही, BJP 262-272, SP 119-134

LIVE UP Chunav Exit Polls 2022 यूपी के सभी एग्जिट पोल में आएंगे तो योगी ही, BJP 262-272, SP 119-134

LIVE UP Chunav Exit Polls 2022: उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं। अब तक के एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। रिपब्लिक भारत के अनुमान के मुताबिक भाजपा के खाते में 240 सीटें जा सकती हैं। वहीं सपा को 140 सीटें मिलती दिख रही हैं। बसपा को 17 सीट मिल सकती हैं। कांग्रेस खाता खोलती नजर नहींं आ रही है। इसी तरह टीवी-9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 403 में से 211 से 225 सीट मिलती दिख रही है। सपा का सफर 146 से 160 सीटों पर थमता नजर आ रहा है। कांग्रेस को 4-6, तो बसपा को 14-24 सीट मिल सकती हैं।

रिपब्लिक टीवी का अनुमान है कि भाजपा को 262 से 277 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 119 से 134 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। बसपा के खाते में 7 से 15 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे के मुताबिक भी कांंग्रेस का खाता नहीं खुलेगा।

वहीं मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 45.4 फीसदी वोट शेयर के साथ 262-272 सीटें जीतने का अनुमान है। उसके बाद एसपी 119-134 सीटों पर है। बसपा के खाते में 7-15 सीटें तो, कांग्रेस को 3-8 सीटें मिल सकती हैं।

BJP+: 222-260

SP+: 135-165

BSP: 04-09

CONG: 01-03

OTH: 03-04

——————-

Veto के एग्जिट पोल का अनुमान

BJP+: 225

SP+: 151

BSP: 14

CONG: 9

OTH: 4

इस तरह उत्तर प्रदेश के Exit Polls पर पूरे देश की नजर रही। सवाल यही है कि क्या योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा सत्ता में वापसी कर पाएगी या अखिलेश यादव भारी पड़ेंगे? कांग्रेस और बसपा कितनी दमखम दिखा पाएंगे? किसी एक पक्ष को बहुमत मिलेगा या जोड़-तोड़ की जरूरत पड़ेगी? Exit Polls से इन बातों का कुछ-कुछ अंदाजा लगा है और सही-सही जवाब 10 मार्च 2022, गुरुवार को पता चलेगा, जब यूपी समेत पांचों राज्यों में मतगणना होगी।

अखिलेश ने एग्जिट पोल को नकारा: अभी सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल नहीं आए हैं, लेकिन अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल को नकारना शुरू कर दिया है। अखिलेश ने एग्जिट पोल को झूठा बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी 300 से अधिक सीटें जीत रही हैं। अखिलेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा। हम बहुमत से जीत रहे हैं।

यूपी चुनावों में इस बार मैदान पर भाजपा और सपा के बीच टक्कर देखने को मिली। सत्तारुढ़ भाजपा ने जहां पूरा दमखम लगाया, वहीं अखिलेश यादव ने पूरी चुनौती देने की कोशिश की। बयानबाजी भी खूब हुई। नेताओं का दल-बदल भी खूब हुआ। वहीं कांग्रेस और बसपा, पहले के मुकाबले कमजोर नजर आए। कांग्रेस की कमान जहां प्रियंका वाड्रा के हाथों में रही, वहीं बहन मायावती के ‘सीमित’ चुनाव प्रचार के बीच बसपा ने चुनाव लड़ा। हालांकि मायावती और उनके करीबी नेताओं का दावा है कि बसपा सरकार बनाने जा रही है। यह भी रोचक रहा कि कांग्रेस ने जहां भाजपा और उसके नेताओं पर निशाना साधा, लेकिन अखिलेश यादव के प्रति पार्टी सॉफ्ट रही। एक मौके पर तो चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव और प्रियंका वाड्रा का सामना-सामने आ गया था, तब भी दोनों ने दुआ सलाम के ट्वीट किए थे। माना जा रहा है कि यदि सपा को बढ़त मिली और सरकार बनाने में सहयोग की दरकार रही तो कांग्रेस फैसला ले सकती है।

UP Chunav Exit Polls: तब सही साबित हुए एग्जिट पोल

2017 के विधानसभा चुनावों में Exit Polls उत्तर प्रदेश के Exit Polls बिल्कुल सच साबित हुए थे। तब भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया था और आखिरी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत भी हुआ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। यानी यहां सरकार बनाने के लिए 202 सीटों की दरकार होती है। यूपी में इस बार 7 चरणों में मतदान हुआ। मतदान शांति पूर्ण रहा।

Show More

Related Articles

Back to top button