Live Jila Panchayat 25 जिलों में BJP, 11 में कांग्रेस आगे; 14 पर कड़ा मुकाबला, कटनी में यह स्थिति
Live Jila Panchayat 25 जिलों में BJP, 11 में कांग्रेस आगे; 14 पर कड़ा मुकाबला
Live Jila Panchayat मध्यप्रदेश के गांवों में किसकी सरकार होगी, इसके नतीजे आज सामने आ जाएंगे। ताजा रुझानों में BJP इंदौर-ग्वालियर समेत 25 जिलों में आगे है, कांग्रेस को भोपाल-जबलपुर समेत 11 जिलों में बढ़त है। 14 सीटों पर कड़ा मुकाबला है। दो जिले भिंड-मुरैना में काउंटिंग पूरी नहीं होने से तस्वीर साफ नहीं हुई है। कई जिलों में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है।
कटनी की बात करें तो BJP 40 जिला पंचायत बोर्ड में सरकार बनाने में कामयाब रही थी। कांग्रेस को 10 जिलों में जीत मिली थी। तब प्रदेश में 51 ही जिले थे। इस बार निवाड़ी भी जुड़ गया है। टीकमगढ़ की तहसील रहे निवाड़ी को 2018 में जिला बनाया गया था। यानी इस बार कांग्रेस, BJP को पिछली जीत रिपीट करने के लिए कड़ी फाइट दे रही है। पिछली बार के मुकाबले कांग्रेस 11 जिलों पर लगभग कब्जा कर चुकी है। अब जो भी जिले उसके खाते में आएंगे, वो प्लस पॉइंट ही होंगे।
प्रदेश में 3 चरण में निपटे पंचायत चुनाव के लिए टैबुलाइजेशन (सारणीकरण) और रिजल्ट की घोषणा आज होगी। प्रदेश की कुल 313 जनपद और 23 हजार 12 ग्राम पंचायतों में पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के नाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, 52 जिला पंचायतों में सदस्यों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। दो जिले भिंड-मुरैना में काउंटिंग पूरी नहीं होने से तस्वीर साफ नहीं हुई है। कई जिलों में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है।
पंचायत निकाय के चुनाव में तीनों चरणों के मतदान होने के बाद जिला पंचायत पद सदस्यों सहित अध्यक्ष बनाए जाने तक की तस्वीर लगभग-लगभग साफ हो चुकी है। जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 2 से सुनीता मेहरा को निर्णायक बढ़त मिलने की जानकारी मिली है। यह क्षेत्र अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया था।
जिले की 14 सीटों में से सात पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। चार पर जीत को लेकर उलझन की स्थिति है। वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और बसपा के भी एक-एक उम्मीदवार की जीत का दावा किया जा रहा है। हालांकि इनकी अधिकृत घोषणा 14 जुलाई को होगी।
सुनीता ने जिला पंचायत अध्यक्ष को हराया
क्षेत्र क्रमांक 2 से सुनीता मेहरा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्रांति चौधरी सहित 10 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में थी। इसमें अंगूरी बेन, जयवंती बाई दयाराम, जीराबाई बबलू चौधरी, क्रांति संतराम रैदास, निशा बंसल, प्रतिभा दाहिया पूजा, रेखा दाहिया और सुनीता बाई मेहरा भी शामिल हैं। सुनीता मेहरा भी भाजपा को समर्थन दे रही हैं। यहां जिला पंचायत का अण्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। यही वजह है कि सुनीता मेहरा जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।
निर्दलीय जीती माला मौसी का भाजपा को समर्थन
इसके अलावा अध्यक्ष के लिए दूसरा नाम जनपद पंचायत रीठी के क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आई किन्नर माला मौसी का है। दोनों ही प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षित किए गए वर्ग से आते हैं। जिला पंचायत सदस्य की जीत को लेकर चार वार्डाें में भ्रम की स्थिति भी बनी हुई। वार्ड नंबर चार, छह, 11 और 14 में दो-दो प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।