News24you

News you are looking for

Laptop Distribution Scheme : 90 हज़ार छात्रों को मामा शिवराज का तोहफा, खातों में भेजे जायेंगे 25 हज़ार रूपये, देखें पूरी लिस्ट

उद्यम क्रांति

Laptop Distribution Scheme। होनहार छात्रों के लिए अच्छी खबर है मध्यप्रदेश (MP) में मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप (laptop) खरीदने के लिए राशि का वितरण किया जाएगा। दरअसल सीएम शिवराज (CM Shivraj) 3 अक्टूबर को मेघावी छात्रों को लैपटॉप के लिए रुपए ट्रांसफर (transfer) करेंगे। 12वीं कक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 25 हजार रुपए भेजे जाएंगे।

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां प्रदेश के 91,617 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए सीएम द्वारा राशि का वितरण किया जाएगा। मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा में मेघावी छात्र, अनुसूचित जाति जनजाति सहित आदि घुमक्कड़ जाति के छात्रों को 75% से अधिक अंक लाने पर लैपटॉप खरीदने के लिए राशि प्रदान की जाती है।

Big Breaking : मध्यप्रदेश सरकार का पेंशनरों को तोहफा,छह प्रतिशत बढ़ाई महंगाई राहत

हर वर्ष 20000 से अधिक छात्रों के बैंक खाते में लैपटॉप खरीदने के लिए राशि भेजे जाते हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीएम राशि का वितरण करते हैं। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा वर्ष 2021-22 के कक्षा 12वीं के 75% से अधिक अंक लाने वाले मेघावी छात्रों के बैंक खाते 20 सितंबर तक अनिवार्य रूप से मांगे गए थे।

2008 में शुरू हुई इस योजना में 75% अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप दिया जाता था लेकिन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना में बदलाव किया गया था। जिसके बाद 85% से 12वीं पास करने वाले छात्रों को लैपटॉप के लिए 25000 भेजे जाते हैं।

[pdf-embedder url=”https://news24you.com/wp-content/uploads/2022/09/laptop22-23.pdf”]