News24you

News you are looking for

Kinnar Ki Shadi: महिला ने ‘किन्नर’ से कराई पति की शादी, फिर लिया हैरान करने वाला फैसला

Kinnar Ki Shadi: महिला ने 'किन्नर' से कराई पति की शादी, फिर लिया हैरान करने वाला फैसला

Kinnar Ki Shadi ओडिशा के कालाहांडी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक शख्स अपनी पहली पत्नी के रहते हुए किन्नर संग विवाह रचा लिया। इतना ही नहीं पत्नी को इस शादी से कोई आपत्ति भी नहीं हुई। वह किन्नर के साथ एक ही घर में रहने के लिए राजी हो गई है।

दरअसल, एक शख्स को एक साल पहले किन्नर से प्यार हो गया था। जिसके बाद वह अक्सर किन्नर के साथ ही समय बिताता था। कुछ दिन बाद जब पत्नी को पता चला कि दोनों के बीच एक साल से संबंध है तो कुछ देर के लिए वह भी हैरान रह गई। हालांकि पति के काफी मनाने पर वह राजी हो गई और किन्नर से शादी कराने के लिए खुद ट्रांसजेंडरों के मुखिया से संपर्क किया।

Kinnar Ki Shadi क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फकीर नियाल की शादी को पांच साल हो चुके थे। एक दिन उसकी मुलाकात ट्रांसजेंडर से हो गई फिर उसने गुपचुप तरीके से ट्रांसजेंडर संगीता के साथ संबंध बना लिए थे। अफेयर के बारे में जानने के बाद, फकीर की पत्नी ने कलेजे पर पत्थर रखकर बड़ा फैसला लिया। परिवार के सदस्यों को समझाने के बाद, उसने अपने विचार साझा करने के लिए संगीता और अन्य ट्रांसजेंडरों से संपर्क किया। बाद में, वह संगीता को अपने घर ले आई और ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों की मौजूदगी में अपने पति से उसकी शादी करा दी।

Kinnar Ki Shadi पत्नी बोली- एक ही छत के नीचे रह लूंगी

वहीं किन्नर को घर लाने के बाद पत्नी एक छत के नीचे रहने के लिए राजी भी हो गई। पत्नी ने कहा कि दोनों बहन की तरह साथ रहेंगे। मेरे पति अगर खुश हैं तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

Kinnar Ki Shadi पत्नी ने दोनों के सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी

पत्नी से जब इस शादी के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि हम दोनों के सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं। पत्नी ने कहा कि हिंदू मैरिज ऐक्ट के तहत एक पत्नी के रहते हुए कोई पुरुष दूसरा विवाह नहीं कर सकता है। लेकिन यह तो दोनों पार्टनर्स की सहमति का मामला है।