News24you

News you are looking for

Katrina Kaif and Vicky Kaushal ने की गुपचुप सगाई? लोगों ने उड़ाई इस अभिनेता की खिल्ली

Katrina Kaif and Vicky Kaushal ने की गुपचुप सगाई? लोगों ने उड़ाई इस अभिनेता की खिल्ली

Katrina Kaif and Vicky Kaushal got secretly engaged: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया के साथ लुका-छिपी खेल रहे हैं।

दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है लेकिन अभी तक कटरीना और विक्की में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर पक्की मुहर नहीं लगाईं है। हाल ही में इस कपल को ‘शेरशाह’ की स्क्रीनिंग पर साथ देखा गया था। अब ताजा अफवाह यह बताती है कि कटरीना और विक्की ने सीक्रेट रोका सेरेमनी में सगाई कर ली है।

हालांकि विक्की और कटरीना की सगाई की अफवाह के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन नेटिजन्स सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने सलमान खान को फिर से डंप किए जाने पर खेद व्यक्त किया है, तो कई सलमान खान की खिल्ली उड़ा रहे हैं।