Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

Katrina Kaif और Vicky Kaushal के फैन ने ही दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार,

Katrina Kaif और Vicky Kaushal को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मनविंदर बताया गया है, जिसका फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं है। मनविंदर मुंबई में ही रहता है और कटरीना का फैन बताया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि क्या इस मामले में मनविंदर अकेला है या उसके साथ अन्य लोग भी हैं। मनविंदर ने ऐसा क्यों किया यह भी अब तक साफ नहीं है।

बता दें, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के बाद अब कटरीना कैफ और उनके पति विकी कौशल को जान से मारने की धमकी मिली। यह मामला रविवार का है। सुपरस्टार जोड़ी को सोशल मीडिया के जरिए अज्ञात शख्स ने यह धमकी दी है। इसके बाद Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने मुंबई पुलिस को सूचना दी। सांताक्रूज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई।

सलमान खान को भी मिली थी जान से मारने की धमकी

पिछले दिनों एक चिट्ठी के जरिए सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी धमकी भरे पत्र को लेकर शुक्रवा,र 22 जुलाई को सलमान खान ने मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात की थी। बॉलीवुड अभिनेता ने हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है।

कथित तौर पर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को संबोधित चिट्ठी में लिखा गया था ‘तुम्हारा मूसे वाला कर देंगे’। 5 जून को मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड में यह चिट्ठी मिली थी, जिस पर किसी के हस्ताक्षर नहीं थे। बता दें, पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की मई में मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यकांड में लारेंस विश्वोई गैंग शामिल थी। लारेंस विश्वोई पहले भी सलमान खान को धमकी दे चुका है। पत्र के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp