HOMEKATNIMADHYAPRADESH

women’s day celebration वीमेन्स डे पर विविध कार्यक्रमों के बीच सम्मानित हुईं महिला शक्ति, सिंधी महिला काउंसिल का भव्य आयोजन

सिंन्धी महिला काउसिंल ने प्रतिवर्षानुसार इस बार गूगल थीम के साथ सेल्रिबेट किया। women's day celebration एनिमेटेड कार्यक्रम

women’s day celebration। देश में आधी आबादी अर्थात महिलाओं के लिए समर्पित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस women’s day के गौरवशाली अवसर पर शहर के फर्स्ट स्टेप स्कूल में महिलाओं के लिए मंगलवार को विविध कार्यक्रम को उत्साह के साथ मनाया गया।

katni women's day celebration

सिंन्धी महिला काउसिंल ने प्रतिवर्षानुसार इस बार गूगल थीम के साथ सेल्रिबेट किया। women’s day celebration एनिमेटेड कार्यक्रम का संचालन नीतू लालवानी ने किया जिसमें बलून, ग्लास के साथ कैप गेम्स सहित विभिन्न खेलों में सभी सदस्यों ने अपनी प्रतिभागिता दी।

katni women's day celebration

कार्यक्रम के दौरान समाज की दिशा और दशा को बदलने के लिये निरन्तर प्रयासरत और विशिष्ट सेवाएं देंने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया उन्हें सम्मान पूर्वक शॉल, श्रीफल प्रशस्ति पत्र भेंट के अभिनंदन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूल में बेहतर कल के लिए लैंगिक समानता थीम पर विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

katni women's day celebration
अध्यक्ष नीलम जगवानी ने कहा महिला उद्यमिता को मजबूत करने के लिए बहुस्तरीय रणनीति की जरूरत है जिसमें सरकार, वित्तीय संस्थाएं, विशेषज्ञ समूह, व्यवसाय और उद्योग संघ तथा सफल महिला उद्यमियों के अनुभव का लाभ उनकी प्रत्यक्ष साझेदारी के साथ लिया जाए।

katni women's day celebration

सोनिया बत्रा ने कहा कि स्त्री-पुरुष के बीच में कोई भेद न हो। खास मौके पर लैंगिक विभेद के खिलाफ एकजुटता और जनजागरूकता की शपथ भी ली विज्ञान, तकनीकी, चिकित्सा, खेलकूद, मीडिया और मनोरंजन उद्योग में महिलाओं ने जिस तरह अपने आप को स्थापित किया वह लैंगिक असमानता जैसी कुरीतियों के खिलाफ अत्यंत प्रभावित करने वाला है।

katni women's day celebration

मीडिया प्रभारी उषा पमनानी ने कहा कि नई सदी की नई भारतीय नारी ने जिस नई सोच, नई नैतिकता, नए मूल्यों, नए प्रतिमानों, कीर्तिमानों और नए क्षैतिजों के साथ नये भारत का सपना देखा है वह एक सशक्त, समरस, शांति और न्यायपूर्ण भारत होगा जिसकी उम्मीद विश्व समाज को हमसे है। हम गर्व से कहें वुमेन्स आर चैम्पियंस ऑफ चेंज।

 

इन सभी कार्यक्रमों में दीपा मोहनानी का योगदान सराहनीय रहा।

katni women's day celebration

इनकी रही उपस्थिति

महिला दिवस पर सिंन्धी महिला काउसिंल के इस कार्यक्रम में  सपना फोटवानी, काजल जादवानी, संगीता मेघानी, पलक आहूजा, दीपा मोहनानी, विन्नी गलानी, सोनम रूपचंदानी, अनीता आदवानी, आशा जोधवानीह, कुसुम गिडवानी, दसिमरन साजवानी, मनीषा गिडवानी, कविता सचदेवा, सरोज खूबचंदानी, अनीता खूबचंदानी,, लक्षमी खूबचंदानी, रेश्मा चंजवानी, लता , सुमन छत्तानी, पूजा मंगलानी, वाणी बजाज, गीता तनवानी, लता प्रथ्यानी, पलक पुरूस्वानी, हर्ष कृपलानी सहित समाज की महिलाओं की उपस्थिति रही।

Show More

Related Articles

Back to top button