HOMEMADHYAPRADESH

Katni Tunnel Accident दो मजदूरों की सलामती की दुआ, आईजी भी पहुंचे, CM ने MLA प्रणय पांडे से ली जानकारी

Katni Tunnel Accident दो मजदूरों को निकालने के प्रयास जारी, आईजी भी पहुंचे, CM ने ली जानकारी

Slemenabad Tunnel Accident कटनी के स्लीमनाबाद में बरगी दायीं तट नहर की क्रॉस टनल में अभी भी 2 मजदूर फंसे हैं। लोग इन दोनों मजदूरों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ने विधायक प्रणय पांडे से फोन पर पूरी जानकारी ली उन्होंने रेस्क्यू में सभी प्रयास करने के निर्देश दिए। जबलपुर रेंज के आईजी भी घटना स्थल मौजूद हैं। राहत की बात यह है कि 7 मजदूर बाहर निकल चुके हैं। विधायक प्रणय पांडे ने बताया कि दो मजदूरों को निकालने के लिए सुरक्षित प्रयास किये जा रहे हैं। उम्मीद है दोनों सुरक्षित बाहर निकल आएंगे।

 

भूमिगत नहर की मिट्टी धंसने से नौ मजदूर दब गए। रविवार सुबह तक इनमें से 7 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और अंदर फंसे 2 मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे पूरे समय डटे रहे। प्रशासन भी रात भर मजदूरों के रेस्क्यू में जुटा रहा।

रात करीब साढ़े सात से आठ के बीच जब मजदूर काम कर रहे थे, तभी मिट्टी बगल से धंसकने लगी और मजदूर उसके नीचे दब गए। इसकी सूचना नर्मदा विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों ने जिला प्रशासन को दी। इसके बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व एसपी सुनील जैन मौके पर पहुंचे। सुरक्षित निकाले गए तीन मजदूर दीपक, नर्मदा व मुन्नीदास पड़कुर गांव, जिला सिंगरौली के रहने हैं। फंसे मजदूर सिंगरौली के चितरंगी, महाराष्ट्र के नागपुर व झारखंड के बताए जा रहे हैं।

बरगी व्यपवर्तन परियोजना की स्लीमनाबाद भूमिगत नहर की लागत 799 करोड़ रुपये व लंबाई 11.95 किमी है। इसका अनुबंध मार्च 2008 में हुआ और इसे 40 माह की अवधि में जुलाई 2011 तक पूर्ण किया जाना था। मुख्यमंत्री ने संबंधितों से जून 2023 तक टनल का कार्य पूरा करने के लिए कहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button