HOMEKATNI

katni News कटनी के बहोरीबंद समीप बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, दो गम्भीर

katni News कटनी के बहोरीबंद समीप दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, दो गम्भीर

katni News कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ड्योटा गांव  के पास आज शाम 7 बजे दो बाइक में आमने सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत की खबर है। वहीं दो युवक घायल हो गए। घायलों में एक को जबलपुर और दूसरे को कटनी जिला अस्पताल भेजा गया है। मृत युवकों को बहोरीबंद अस्पताल लाया गया है जहां सुबह दोनों के शवों का पोस्टमर्टम किया जाएगा।

बहोरीबंद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक से बाकल की तरफ जा रहे थे, जबकि सामने दो युवक भी बाइक से ही बहोरीबंद की तरफ जा रहे थे दोनों बाइक की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में हीरापुर निवासी कल्लू उर्फ सुरेंद्र 35 वर्ष और अमगवां निवासी बालकिशन पिता वृंदावन लोधी की मौत हो गई। हीरापुर रीठी निवासी प्रकाश पिता पूरन लाल और मंगेला निवासी प्रमोद यादव पिता मोहन लाल 35 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल भिजवाया। लेकिन दो युवकों की मृत्यु हो गई। दोनों मोटरसाइकिल तेज गति पर चल रहीं थीं सम्भवतः हेडलाइट चमक के कारण दोनों के चालक अनियंत्रित होकर बाइक को संभाल नहीं पाए । पुलिस जांच कर रही है।

Show More
Back to top button