News24you

News you are looking for

Katni BJP दीनदयाल जी के अंत्योदय तथा एकात्म मानववाद के स्वप्न को साकार करना ही हम सबका प्रथम दायित्व: रामरतन पायल

Katni BJP दीनदयाल जी के अंत्योदय तथा एकात्म मानववाद के स्वप्न को साकार करना ही हम सबका प्रथम दायित्व: रामरतन पायल

Katni BJP । हम गौरवांवित हैं जो हमारे पितृपुरुषों ने हमारी विचारधारा में अंत्योदय तथा एकात्म मानववाद को उद्वेलित किया। हम सभी का दायित्व है कि पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जयंती पर इन्ही विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लें। आज दीनदयाल जी की जन्म जयंती पर यह विचार भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने व्यक्त किये। जिला कार्यालय में दीनदयाल जी का पुण्य स्मरण विचार गोष्ठी के माध्यम से किया गया। इसके पहले सभी भाजपा जनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात सुनते हुए देश के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात किया।

Katni BJP दीनदयाल जी के अंत्योदय तथा एकात्म मानववाद के स्वप्न को साकार करना ही हम सबका प्रथम दायित्व: रामरतन पायल

आज प्रत्येक मण्डलों में बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की 106 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार सेवा कार्यों के साथ गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के तहत विविध सेवा एव स्वच्छता के कार्यक्रम हुए।

जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई साथ ही कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का सुना प्रसारण

Katni BJP दीनदयाल जी के अंत्योदय तथा एकात्म मानववाद के स्वप्न को साकार करना ही हम सबका प्रथम दायित्व: रामरतन पायल

जिला कार्यालय कार्यकर्ताओं द्वारा माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात का 93 वे एपिसोड का प्रसारण सुना।

दीनदयाल उद्यान में किया गया पौधरोपण

Katni BJP दीनदयाल जी के अंत्योदय तथा एकात्म मानववाद के स्वप्न को साकार करना ही हम सबका प्रथम दायित्व: रामरतन पायल

पार्टी के पितृ पुरुष दीनदयाल जी की जयंती पर जिला कार्यालय में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एवं दीनदयाल उद्यान पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधों का रोपण किया । जिलाध्यक्ष श्री पायल ने दीनदयाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से पं.दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया उन्होंने कहा

पंडित दीनदयाल राजनेता होने के साथ-साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है।

Katni BJP दीनदयाल जी के अंत्योदय तथा एकात्म मानववाद के स्वप्न को साकार करना ही हम सबका प्रथम दायित्व: रामरतन पायल

आज इस कार्यक्रम के दौरान कार्यालय में लगातार कार्यकर्ताओं को लगातार कार्यक्रमों में उपस्थिति की जानकारी देने के लिए संपर्क में रहने वाले सह कार्यालय मंत्री श्री यज्ञदत्त मिश्रा का जिलाध्यक्ष श्री पायल कार्यकर्ताओं द्वारा शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  रामरतन पायल, चमनलाल आनंद, डीडी बैनर्जी, श्रीमती ममता पटेल,  चेतन हिंदुजा, सुनील उपाध्याय, मृदुल द्विवेदी, गीता गुप्ता, रवि खरे, अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, रनवीर कर्ण, सचिन तिवारी, सुरेश रोचलानी, वागीश आनंद, वीरेंद्र मिश्रा, ललित जायसवाल, मयंक गुप्ता, जोधाराम जयसिंघानी, सौरभ अग्रवाल, मनीष त्रिसोलिया, संगीता जायसवाल, शमीम बानो, देवेंद्र सोनी, विजय दुबे, जगदीश पटेल, दर्शन बजाज, वीरेंद्र खंपरिया, इमरान फरीदी, दीपक चौधरी, अहमद बक्स, आशीष शुक्ला की उपस्थिति रही ।