HOMEKATNI

Katni से दाल लेकर दमोह आ रहे ट्रक से टकराई कटनी जा रही बस, 6 यात्री घायल

Katni से दाल लेकर दमोह आ रहे ट्रक से टकराई कटनी जा रही बस, 6 यात्री घायल

Katni  इंदौर से कटनी जा रही स्लीपर कोच बस और कटनी से दाल लेकर आ रहे ट्रक के बीच टक्कर हो हुई। सूचना मिलने पर कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से दमोह जिला अस्पताल भेजा गया है।

दमोह के कुम्हारी थाना क्षेत्र में बस और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों पलट गए। हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कटनी से तुअर दाल लेकर आ रहा ट्रक अचानक टेक पर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बस से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर भाग गया। गनीमत रही घाटी होने की वजह से बस की रफ्तार कम थी नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Show More
Back to top button