HOMEKATNI

Katni में नहीं मिल रहा हो जल तो तुरंत इन नंबरों से करें संपर्क, होगा हल

पेयजल सप्लाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु नगर निगम में की गई कंट्रोल रूम की स्थापना।

katni ग्रीष्मकाल मैं पेयजल सप्लाई व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने व पेयजल से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत पंजी में दर्ज करने एवं यथा समय निगम के संबंधित अधिकारियों को सूचित करने तथा कार्य पूर्ण होने की जानकारी प्राप्त कर पंजी अद्यतन करनें हेतु निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे नगर निगम कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक कक्ष में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यहां शिकायत पर जल का हल मिलने की उम्मीद है।

यहां चार शिफ्ट में आठ कर्मचारियों को दायित्व सौंपा है।
निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी अश्विनी प्रसाद पाण्डेय प्र.सहायक यंत्री 8989911059 को नियुक्त कर चार शिफ्टों में क्रमशः प्रथम शिफ्ट प्रातः 6 बजे से प्रातः 10 बजे तक श्री संजय पाठक सहायक ग्रेड -3 मो.नं. 8989911244, श्री महेश खरे स.रा.निरी. मो. 99267776331, द्वितीय शिफ्ट में प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक श्री राकेश तिवारी सहा.ग्रेड-3 8989911195, श्री सुखदेव प्रसाद दुबे 9303379460, तृतीय शिफ्ट में दोपहर 02 बजे से सायं 06 बजे तक श्री गनेश बिचपुरिया सुपरवाईजर 8817810322 एवं श्री सुनील पाठक सहायक ग्रेड -3 मो. 8989911195 तथा चतुर्थ शिफ्ट में सायं 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री दीपक पटेल 8319031530 तथा श्री गिरिराज पाठक दै.वे.भो 9406740598 को वर्तमान दायित्व के साथ कंट्रोल रूप का दायित्व सौंपा जाकर प्रभारी अधिकारी मुख्य स्टोर शाखा को कंट्रोल रूम हेतु टोल फ्री नंबर सहित टेलीफोन की व्यवस्था करनें हेतु निर्देशित किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button