HOMEKATNI

katni के बाकल खमरिया में स्कूल की छत गिरी, कुछ विद्यार्थियों को आई चोट

katni के बाकल खमरिया में स्कूल की छत गिरी, बाल-बाल बचे विद्यार्थी कुछ को आई चोट

katni जिले के बाकल समीप ग्राम खमरिया से एक चिंताजनक खबर मिल रही है। यहां स्कूल की छत गिरने से दहशत फैल गई, हालांकि राहत यह थी कि जहां यह छत गिरी वहां ज्यादा छात्र मौजूद नहीं थे।

katni के बाकल खमरिया में स्कूल की छत गिरी, कुछ विद्यार्थियों को आई चोट

जानकारी के अनुसार कुछ बच्चों को चोट आई है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ मौजूद है। जिन अभिभावकों को यह खबर लगी वह स्कूल की ओर दौड़ पड़े। यह घटना बहोरीबंद विकासखण्ड के ग्राम खम्हरिया(बाकल) शासकीय स्कूल में घटित हुई। सूत्रों के अनुसार छत की चपेट में आने से कुछ बच्चो को मामूली चोट आई लेकिन कोई गम्भीर नहीं है। किसी ने भी इसे लेकर अधिकृत पुष्टि नहीं की है। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग टीम ने बच्चों का उपचार किया।

news updating..

Show More
Back to top button