Kartavya Path: केंद्र सरकार राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि केंद्र इसका नाम बदलकर कर्तव्यपथ करने जा रही है। नेताजी की प्रतिमा से राष्ट्रपति भवन तक के मार्ग को कर्तव्यपथ के नाम से जाना जाएगा। सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है।
विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरे खंड का उद्घाटन करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरे खंड का उद्घाटन करेंगे। राजपथ के साथ बने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में राज्यवार फूड स्टॉल, चारों ओर हरियाली, ग्रेनाइट पैदल मार्ग, वेंडिंग जोन, पार्किंग स्थल और चौबीसों घंटे सुरक्षा की व्यवस्था होगी। हालांकि, इस दौरान इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक गार्डेन एरिया में उन्हें खाने की इजाजत नहीं होगी।
औपचारिक ऐलान जल्द
राजपथ के साथ ही समूचे सेंट्रल विस्टा लॉन को ‘कर्ताव्य पथ’ के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले दिन में देश को मध्य दिल्ली में बने 3 किलोमीटर लंबे सेंट्रल विस्टा एवेन्यू की पहली झलक देखने को मिली। करीब आठ महीनों की देरी के बाद एवेन्यू अंततः जनता के लिए खुलने जा रहा है। एवेन्यू की अद्भुत तस्वीरें अब जनता के सामने आ चुकी हैं।
सेंट्रल विस्टा एवेन्यू को इसके उद्घाटन के एक दिन बाद 9 सितंबर से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाल के 15 अगस्त के भाषण में औपनिवेशिक मानसिकता से संबंधित प्रतीकों के उन्मूलन पर जोर दिया था। 2047 तक पीएम ने कर्तव्यों के महत्व पर भी जोर दिया है। इन दोनों कारकों को ‘कार्तव्य पथ’ के नामकरण के पीछे देखा जा सकता है।
















