Thursday, October 22, 2026
Latest:
ज्योतिषधर्म

Kapoor Ke Upay : धन की कमी को दूर करेगा कपूर का ये उपाय, जानें अन्य फायदे

Kapoor Ke Upay i: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं का नियमित पूजन किया जाता है और दैहिक, दैविक और भौतिक ताप को दूर करने और मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ और जप करना शुभ माना जाता है। वहीं पूजा में उपयोग आने वाली कई पूजा सामग्री ऐसी है जिनसे आपने आस-पास व घर का वातावरण शुद्ध होता है। जी हां, उनमें से एक सामग्री है कपूर, पूजा-पाठ में कपूर का अधिक महत्व माना जाता है और आरती के दौरान कपूर को जलाया जाता है। तो आइए जानते हैं घर में कपूर जलाने के फायदों के बारे में….

– मान्यता है कि कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध और पॉजिटिव बना रहता है।
– इसके अलावा कपूर जलाने से जो खुशबू आती है उससे बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट होते हैं।
– वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कपूर जलाने से वास्तुदोष खत्म होते हैं और घर की निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है।
– इसके अलावा अगर ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो पूजा-पाठ के दौरान कपूर जलाने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है।
– कपूर के धुंए से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती, जिसके परिणामस्वरूप घर का वातावरण शांत और खुशहाल रहता है।
– धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा में कपूर जलाकर आरती करने से भगवान उसे स्वीकार करते हैं।

धन प्राप्ति के लिए आजमा सकते हैं ये टोटके

– अगर लंबे समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है और कई प्रयासों के बाद भी पैसा नहीं मिल रहा है तो आप ये उपाय अजमा सकते हैं। इसके लिए आपको गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखकर उसे जलाना होगा और कपूर जल जाने के बाद यह फूल मां दुर्गा को चढा दें।
– अगर आप चाहते हैं कि आपके पास कभी धन की कमी ना हो तो आप कपूर और लौंग के इस उपाय को आजमा सकते हैं। इसके लिए आपको रात में एक चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को एक साथ जलाना हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp