News24you

News you are looking for

Kanpur Bikru Kand: खुशी को SC से मिली जमानत, बिकरू कांड से से दो दिन पहले ही शादी कर बिकरु पहुंची थी

Kanpur Bikru Kand: खुशी को SC से मिली जमानत, बिकरू कांड से से दो दिन पहले ही शादी कर बिकरु पहुंची थी

Kanpur Bikru Kand: खुशी को SC से मिली जमानत, बिकरू कांड से से दो दिन पहले ही शादी कर बिकरु पहुंची थी कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की पत्नी खुशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मंगलवार को खुशी दुबे नियमित जमानत दे दी है। खुशी ने शीर्ष अदालत में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी। कोर्ट ने आठ पुलिस अधिकारियों की हत्या मामले में खुशी को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

बता दें कि दो जुलाई 2020 की रात बिकरु गांव में गैंगेस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस घटना से दो दिन पहले ही अमर दुबे से शादी कर खुशी बिकरु गांव पहुंची थी।

बिकरू कांड के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में अमर दुबे को मार गिराया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी खुशी दुबे को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया था। पुलिस ने खुशी दुबे पर फर्जी दस्तावेज लगाकर सिम लेने का मामला दर्ज किया था।