HOMEजरा हट के

Kachha Badam Girl: 10 मिलियन फॉलोअर्स, आखिर क्या है ऐसा कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा में

Kachha Badam Girl: 10 मिलियन फॉलोअर्स, आखिर क्या है ऐसा कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा में

Kachha Badam Girl लॉकअप कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा Anjali Aurora सुर्खियों में हैं। अंजलि फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके कंगना रनौत से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अंजलि के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वह ऐक्टर हैं। अंजलि दिल्ली से हैं और इंस्टा पर उनको 10.9 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

Anjali Arora (Kacha Badam Girl) Wiki & Bio in Hindi

शो की होस्ट कंगना भी हैरान थीं कि अंजलि आखिर ऐसा क्या करती हैं जो इतने ज्यादा लोग उनको फॉलो करते हैं। कंगना ने अंजलि से पूछा, मैं आपको क्यों फॉलो करूं तो उन्होंने कंगना को अपना टैलेंट भी दिखाया। अगर आपने अब तक अंजलि के वीडियोज न देखे हों तो यहां देख सकते हैं।

अंजलि अरोड़ा कंगना रनौत के Lock Upp की कैदी हैं। वह मॉडल और ऐक्ट्रेसस हैं। कई पंजाबी वीडियोज में आ चुकी हैं। वह पहले टिकटॉक बनाती थीं, वहां भी काफी पॉप्युलर थीं। टिकटॉक बैन होने के बाद वह इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोज पोस्ट करने लगीं। बीते दिनों अंजलि ने कच्चा बादाम गाने पर कई रील्स बनाई थीं। उनका वीडियो 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया था। उनके 1 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं कंगना के अभी 7.9 मिलियन फॉलोअर्स ही हैं। इस बात पर कंगना रनौत भी दंग थीं।

Anjali Arora (Kacha Badam Girl) Wiki & Bio in Hindi

कंगना ने आते ही की थी इंसल्ट

शो में एंट्री देते वक्त भी कंगना ने अंजलि को प्रोवोक करने की कोशिश की थी। कंगना ने उनके वीडियो स्क्रीन पर चलाकर कहा था कि यह न तो डांस, न ऐक्टिंग न ही किसी भावना को व्यक्त कर रहा है। कंगना ने इसे खामख्वाहगीरी कहा था। अंजलि के वीडियोज में आखिर ऐसा क्या होता है? अगर आपक मन में भी यह सवाल है तो यहां कुछ वीडियोज देख सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button